healthplanet.net

Posted on

ग्रोथ प्लेट्स बंद होने के बाद एक वयस्क अपनी ऊंचाई नहीं बढ़ा सकता है । हालांकि, लंबे दिखने के लिए एक व्यक्ति अपनी मुद्रा में सुधार करने के कई तरीके हैं। एक व्यक्ति उम्र बढ़ने के साथ ऊंचाई कम होने के खिलाफ निवारक उपाय भी कर सकता है।

इन टिप्स से 21 के बाद भी बढ़ जाएगी आपकी लंबाई, हो गए न हैरान :-

स्कीपिंग और बास्केटबॉल
आजकल के बच्चे फिजिकल एक्सरसाइज बिल्कुल भी नहीं करते हैं. स्कूल और ट्यूशन के अलावा उनका ज्यादातर वक्त स्मार्टफोन पर गुजरता है. ऐसे में उनके शरीर का विकास रुक जाता है. रस्सी कूदने से लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है. रस्सी कूदने के दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जिससे हड्डियों पर प्रेशर पड़ता है और वह फैलता है. हड्डियों के फैलने से शरीर का विकास होता है और लंबाई बढ़ती है. इसलिए अपने बच्चे को रोजाना एक्सरसाइज जरूर करवाएं.

साइड बेंड
संसाधनों के विस्तार से जिंदगी आरामदायक हो गई है. ज्यादातर काम बैठे-बैठे हो जाते हैं जिससे शरीर को हिलाना भी नहीं पड़ता है. कुछ दशक पहले बच्चे चलकर स्कूल पहुंचते थे, लेकिन अब स्कूल बस घर तक पहुंचने लगी है. किसी काम के लिए शरीर को झुकाने की भी जरूरत नहीं होती है जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर रह जाती है और लचीलापन वक्त के साथ घटने लगता है. ऐसे में लेफ्ट और राइट की तरफ शरीक को झुकाने से हड्डियां मजबूत होती है और उसमें लचीलापन भी आता है. लंबाई तभी बढ़ेगी जब हड्डियां लचीली होंगी, इसलिए रोजाना 5 मिनट बेंड एक्सरसाइज जरूर करें. ऐसा करने से शरीर फ्लेक्सिबल होगा और शरीर का विकास तेजी से होगा.

वर्टिकल स्ट्रेच
जिनके पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है वे घर बैठे वर्टिकल स्ट्रेच कर शरीर को सुडौल और अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं. वर्टिकल स्ट्रेच में बॉडी का पूरा भार पैर की अंगुली पर उठाकर बॉडी को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करते हैं. इस दौरान आपके दोनों हाथ ऊपर की तरफ होते हैं. यानि, बॉडी को ऊपर की तरफ ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेच करना है. एक बार में कम से कम 30 सेकेंड के लिए शरीर को ऊपर की तरफ स्ट्रेच करें. रोजाना ऐसा करने से लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है.

वर्टिकल बेंड
वर्टिकल बेंड एक्सरसाइज के कई फायदे हैं. इसको करने से एकसाथ कई समस्याओं का समाधान हो जाता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैर के बीच कुछ दूरी रखकर खड़े हो जाएं. बॉडी को कमर से सामने की तरफ झुकाएं और जमान को छूने की कोशिश करें. एक बात का ध्यान रहे कि इस एक्सरसाइज के दौरान घुटने मुड़ने नहीं चाहिए. यह एक्सरसाइज करने से लंबाई बहुत तेजी से बढ़ती है. लंबाई बढ़ने के अलावा शरीर में लचीलापन आता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपकी बॉडी स्ट्रेट हो जाती है.

कोबरा पोज
इस एक्सरसाइज में सीने के बल कालीन पर लेट जाना है. दोनो हाथ बॉडी से सटाकर पीछे रखना है. लंबी सांस लेने के बाद बॉडी के अपर पार्ट को ऊपर की तरफ उठाएं. बॉडी को जितना स्ट्रेच कर सकते हैं उतना करें और 15 सेकेंड के लिए उस पोजिशन में बने रहें. 15 सेकेंड बाद धीर-धीरे बॉडी को नीचे के तरफ लाना है. एक्सरसाइज के दौरान इस प्रक्रिया को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं. लंबाई बढ़ाने में यह एक्सरसाइज बहुत मददगार है. लंबाई के अलावा आपके बॉडी का अपर पार्ट का शेप सही बनता है.

टू-वे स्ट्रेच
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और बॉडी को स्ट्रेट रखें. फिर बॉडी के अपर और लोअर पार्ट को एकसाथ ऊपर उठाएं. कुछ देर के लिए इस पोजिशन में बने रहें फिर धीर से उसी पोजिशन में लेट जाएं. इस प्रक्रिया को कम से कम 5 बार जरूर दोहराएं. ऐसा करने से शरीर की थकान दूर होती है और हड्डियां फैलती हैं. इस एक्सरसाइज को लगातार करने से लंबाई तेजी से बढ़ती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info