healthplanet.net

Posted on

Kidney Stone: किडनी स्टोन की समस्या है तो भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Kidney Stone स्टोन की समस्या होने पर कोल्ड्रिंक्स बिल्कुल भी ना पीएं क्योंकि इसमें फॉस्फोरिक एसिड होता है।

Kidney Stone । किडनी में स्टोन होना एक गंभीर समस्या है। हालांकि इसकी गंभीरता पथरी के आकार पर भी निर्भर करती है। यदि पथरी बड़ी है तो इसमें दर्द अधिक हो सकता है और यदि पथरी छोटे आकार में है तो यह कम तकलीफदेह होती है और प्राकृतिक रूप से ही दूर की जा सकती है। शरीर में नमक और दूसरे खनिज मिलकर पथरी को बनाते हैं। पथरी चार प्रकार की होती है कैल्शियम स्टोन, स्टुवाइट स्टोन, यूरिक एसिड स्टोन और सिस्टाइन स्टोन। इनमें से कोई भी पथरी होने पर कुछ ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो पथरी की समस्या को और अधिक बढ़ाती हो। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में, जिनसे स्टोन की समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है -


अधिक सोडियम खाने से बचें

अधिक सोडियम लेने पर किडनी में पथरी की समस्या बढ़ सकती है। यदि किडनी में पथरी हो गई है तो ऐसे में जंक फूड, पैक्ड फूड जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा अपने आहार में भी काफी कम नमक शामिल करना चाहिए।

एनिमल प्रोटीन आहार से बचें

एनिमल से मिलने वाले प्रोटीन से भी किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। यह शरीर में कैल्शियम ऑक्सलेट, कैल्शियम फॉस्फेट और यूरिक एसिड स्टोन के खतरे को बढ़ाते हैं। जानवर से मिलने वाले प्रोटीन में मांस, अंडा मछली, दूध और पनीर आदि शामिल होते हैं। इनसे परहेज करें और इसके बजाए दाल, मूंगफली, सोया फूड और फलीदार सब्जियां में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इनसे मिलने वाला प्रोटीन स्टोन की समस्या में नुकसानदायक नहीं होगा।


विटामिन सी युक्त आहार कम लें

स्टोन की समस्या होने पर विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड होता है। यह पथरी की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं। संतरा या बाजारों में मिलने वाले ऑरेंज जूस के सेवन से बचना चाहिए।

ऑक्सलेट युक्त चीजें हो सकती है नुकसानदायक

शरीर में ऑक्सलेट युक्त चीजों के सेवन से स्टोन का आकार बड़ा हो सकता है, जो तकलीफदेय हो सकता है। ऑक्सलेट युक्त चीजों में पालक, साबुत अनाज, शकरकंद, क्रेनबेरी और चॉकलेट आदि के सेवन से बचना चाहिए। कुछ लोग स्टोन होने पर टमाटर खाने से भी परहेज करने को कहते हैं, लेकिन टमाटर में ऑक्सलेट काफी कम मात्रा में पाया जाता है तो यह नुकसानदेह नहीं है। हालांकि टमाटर का सेवन सीमित कर देना चाहिए।


कोल्ड ड्रिंक्स बिल्कुल ना पिएं

स्टोन की समस्या होने पर कोल्ड्रिंक्स बिल्कुल भी ना पीएं क्योंकि इसमें फॉस्फोरिक एसिड होता है। फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को और बढ़ा सकता है।

इस तरह रखें अपना ख्याल

जिन्हें किडनी में स्टोन की समस्या है, उन्हें ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रहने की जरूरत होती है। इसका अर्थ है कि शरीर में अधिक पानी होने से शरीर डिटॉक्सिफाई होगा और पथरी अपने आप कुछ ही दिनों में बाहर निकल जाएगी। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जो आसानी से पच सके। किडनी स्टोन होने पर सेब का सिरका और अनार आदि चीजें भी ले सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info