Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें बादाम का सेवन
वजन बढ़ाना भी वजन कम करने की तरह मुश्किल होता है। ऐसे में लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए आप प्राकृतिक तरीका भी आजमा सकते हैं। इसके लिए नैचुरली आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं इसके लिए बादाम का (almonds for weight gain in hindi) सेवन लाभकारी है। बादाम में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है, जिससे आपका वजन आसानी से बढ़ता (weight gain tips) है। इसके साथ ही बादाम पोटैशियम, विटामिन ई, कैल्शियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स होता है, ये सभी तत्व स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाना चाहिए।
वजन बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाना चाहिए? (how to eat almonds for weight gain in hindi)
बादाम और दूध (almond and milk for weight gain) - बादाम और दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बादाम और दूध (almond and milk benefits) दोनों में ही प्रोटीन भरपूर होता है, जो मांसपेशियों के विकास में लाभकारी होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप बादाम और दूध का एक साथ सेवन कर सकते हैं।
बादाम का हलवा (badam ka halwa) - हलवा हर किसी को पसंद होता है, अगर हम आपको बताए कि बादाम का हलवा खाने से वजन बढ़ता है तो जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वह इसे शौक से खाएंगे।
भिगोकर खाएं बादाम (soaked almonds benefits for weight gain) - जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें बादाम भिगोकर खाना चाहिए। इसके लिए आप 5-6 बादाम रात को भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। रोजाना बादाम भिगोकर खाने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिलती है, दुबलापन दूर होता है।
बादाम के लड्डू (almond ladoos) - जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए बादाम के लड्डू खाना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप बादाम लें, इन्हें हल्के गर्म पानी में भिगोकर रख दें। अब इनका छिलका निकाल लें, बादाम और दूध मिक्सी में बारीक पीस लें। फिर एक पैन लें, इसमें घी, चीनी और बादाम-दूध का पेस्ट डाल दें। इस मिश्रण को भून लें। फिर इसे ठंडा होने दें और हथेली से लड्डू की शेप दें। आप लड्डू पर ऊपर से काजू की गार्निशिंग कर सकते हैं। अगर आप रोजाना 1-2 लड्डू खाते हैं तो इससे आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं।
बादाम का दूध (almond milk) - वजन बढ़ाने के लिए बादाम का दूध पीना फायदेमंद होता है। बादाम का दूध बनाने के लिए आप 10-12 बादाम रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इनका छिलका निकाल लें। अब एक मिक्सी में बादाम पीस लें। फिर एक पैन लें, इसमें दूध डाल दें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें इलायची पाउडर, केसर और शुगर डाल दें। आप इसे गर्म या ठंडा करके पी सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |