healthplanet.net

Posted on

बिना दवाओं के भी ठीक हो सकती है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, डेली रूटीन में करने पड़ें ये काम -

रोजाना एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम करने में काफी मदद मिल सकती है. हर हफ्ते करीब 150 मिनट की एक्टिविटी या रोजाना करीब 30 मिनट की एक्टिविटी से ब्लड प्रेशर में कमी देखी जाती है. ऐसा करने से ब्लड प्रेशर लगभग 5 से 8 मिमी Hg तक कम हो सकता है.

– हाई बीपी की समस्या में नमक का सेवन बेहद कम मात्रा में करे. अगर संभव हो तो नमक को पूरी तरह से ही छोड़ दें.

– हाई बीपी में काफी और चाय का सेवन भी नुकसानदायक है.

– अगर आप लो बीपी से पीड़ित हैं तो एक दिन में 2000 से 4,000 मिली ग्राम पोटेशियम का सेवन करें. अगर हाई बीपी है तो पोटेशियम की मात्रा कम लें.

– हाई बीपी को कंट्रोल करने में डार्क चाकलेट भी मददगार होती है. डार्क चाकलेट में फ्लेवनोल्स होता है जो धमनियों को आराम देता है. कई अध्ययन में यह पता चला है कि अगर आप नियमित रूप से डार्क चाकलेट खाते हैं तो इससे बीपी कंट्रोल में रहता है. हालांकि यह हाईबीपी को कंट्रोल करने की मुख्य रणनीति नहीं हो सकती.

– शराब बीपी को बढ़ाता है इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अल्कोहल से दूरी बनानी होगी.

– बीपी की समस्या से बचने के लिए संतुलित पौष्टिक आहार का सेवन करना होगा. साबुत अनाज , ताजे फल और सब्जियां, कम फैट वाले भोजन से बीपी डाउन होता है.

– लगातार देर तक एक ही जगह पर बैठन से भी बीपी की समस्या बढ़ती है. इसलिए जरूरी है कि आपको ऐसा कुछ भी काम नहीं करना है जिसमे लगातार बैठना पड़े. अगर आप ऐसा काम करते हैं तो ध्यान रहे कि हर 30 मिनट में एक दो मिनट का ब्रेक लें और शारीरिक गतिविधि करें.

– हाई बीपी की समस्या में प्रोटीन रिच फूड्स का इस्तेमाल करना चाहिए. शोध बताते हैं कि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स की जगह सोया या दूध रक्तचाप को कम करता है.

– हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए हर दिन कम से कम 25-30 मिनट तक का व्यायाम करना बेहद जरूरी है.

– शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना अधिक मात्रा में पानी पिएं. प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info