healthplanet.net

Posted on

ब्लड प्रेशर की दवाओं के साइड इफेक्ट

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लिए जाने वाले कैल्शियम चैनल ब्लॉकर से पैरों के निचले हिस्से में सूजन आ सकती है। इस स्थिति में ली जाने वाली ये सबसे आम दवा है। पैरों में सूजन के अलावा सिरदर्द और चक्कर भी आते हैं।

लिसिनोप्रिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली एक दूसरी दवा है। अगर आपको किडनी या लीवर से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो आपको ये दवा नहीं लेनी चाहिए। इसे खाने से खांसी, सिरदर्द और चक्कर जैसी दूसरी समस्याएं हो सकती है।

मेटोप्रोलोल एक बेटा ब्लॉकर है जो हाई ब्लड प्रेशर में ली जाती है। ये दिल की धड़कन को कम कर देती है इसलिए ये दवाई उन लोगों को नहीं खानी चाहिए जिन्हें दिल की बीमारी है या सर्कुलेशन प्रॉब्लम है। इस दवा को खाने से चक्कर आना, बेहोशी, खांसी और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

लोसार्टन (Losartan) हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है लेकिन ये दवाई प्रेगनेंट महिलाओं या किडनी के मरीजों को नहीं लेनी चाहिए। इसके अलावा, इस दवाई को खाने से आपको सर्दी जुकाम, पेट दर्द और सिरदर्द हो सकता है।

ओल्मेसर्टन भी इसी समस्या के लिए ली जाने वाली एक दवा है। इसे प्रेगनेंसी के दौरान लेने से बिल्कुल बचना चाहिए। ये हमारे गर्भ को नुकसान पहुंचा सकती है। इसे खाने से कमज़ोरी, चक्कर आना और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है।

ब्लड प्रेशर की दवाओं के साइड इफेक्ट से कैसे बचें?

साइड इफेक्ट से बचने के लिए दवाओं के कॉम्बीनेशन बदले जा सकते हैं। आपके लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है कि डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। मुमकिन है डॉक्टर दवा की डोज कम करें और ब्लड प्रेशर की दवा का असर कम करने के लिए दवा दे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info