Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने में मदद करता है
अपने शेक या स्मूदी में केले को कुछ अन्य कैलोरी युक्त सामग्री के साथ शामिल करने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। केला शेक पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का नाश्ता है.
वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक कैसे बनाएं-
1. बनाना शेक और पीनट बटर (How to Make Banana Shake with Peanut Butter)
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप दूध और केले का शेक बना लें। इसके बाद इसमें पीनट बटर मिलाएं और पी लें। पीनट बटर प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर पिएंगे, तो आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
2. बनाना शेक और ओट्स (How to Make Banana Shake with Oats)
बनाना शेक में ओट्स मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 1 केला और 4-5 चम्मच ओट्स मिलाएं। अब इस मिश्रण का शेक बना लें। रोजाना ओट्स वाला बनाना शेक पीने से आपको अपना वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपको बनाना शेक और ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. बनाना शेक और नट्स (How to Make Banana Shake with Nuts)
बनाना शेक को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें नट्स भी मिला सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में केला, बादाम, काजू और किशमिश मिलाएं। अब इन सभी को मिक्स करके शेक बना लें। आप चाहें तो बनाना शेक में गार्निशिंग के लिए भी नट्स डाल सकते हैं। रोजाना बनाना शेक और नट्स का सेवन करने से आपको वेट गेन करने में काफी मदद मिल सकती है।
4. बनाना शेक और घी (How to Make Banana Shake with Ghee)
यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन बनाना शेक में घी मिलाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। खासकर, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए बनाना शेक और घी का सेवन करना काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप दूध, केला और घी को एक साथ मिक्स करके शेक बना लें। अब इस शेक को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। रोजाना बनाना शेक और घी लेने से धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |