healthplanet.net

Posted on

दरअसल बच्चे जब पेरेंट्स से बेवजह बहस करता है या उनकी बात नहीं मानता है, तो माता-पिता बच्चे को अनुशासित करने के लिए मारना या पीटना जरूरी समझते हैं। वास्तव में बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मारना या पीटना सही नहीं है। यह उनपर शारीरिक और भावनात्मक रूप से गलत प्रभाव पड़ता है।

बच्चों को मारने-पीटने का उन पर इन 5 तरीकों से पड़ता है बुरा असर, पेरेंट्स के लिए समझना है जरूरी

बच्चों को पीटने के नुकसान :-
1. हिंसा बढ़ सकती है

बच्चों को हर छोटी-बड़ी बात के लिए पीटने से उनके मन पर गलत प्रभाव पड़ता है। आपको मारते देखकर हो सकता है कि बाहर के लोगों भी आपके बच्चे को बहुत बादमाश समझें और छोटी-बड़ी गलती के लिए उसे पीटें। इससे बच्चे के मन में डर रहता है और वह अपने आप पर विश्वास नहीं कर पाते हैं और अपनी बात आपको बताने से भी डरने लगते हैं। इसके अलावा बच्चे ये भी सोचने लगते हैं कि छोटे लोगों को मारना सही होता है और वह अपने दोस्तों और छोटे भाई-बहन को भी पीटते हैं।

2. बच्चे का आत्मविश्वास कम होता है

बच्चे को पीटने से उनके मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि आप लगातार बच्चे को मारते हैं, तो उन्हें अक्सर लगता है कि वह गलत है या बुरे है और अच्छे इंसान नहीं है। ऐसे में वह धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी खोने लगते हैं और गलत संगति में फंसकर गलत आदतें भी अपना सकते हैं। इससे आप बच्चे को सुधारने के चक्कर में उन्हें और अधिक बिगाड़ने लगते हैं। बच्चे इमोशनली रूप से जब प्रभावित होता है, तो जल्दी उभर नहीं पाता है।

3. पेरेंट्स की वैल्यू नहीं करते

बच्चे को पीटने या मारने के बाद आप सोचते हैं कि बच्चे को आपकी बातें समझ में आ गयी होगी लेकिन यह विचार अपने आपको संतुष्टि देने के लिए अच्छा है। मारने से आपका बच्चा धीरे-धीरे आपसे दूर होने लगता है और आपको अपनी बातें बताना बंद कर देता है। कई बार तो बच्चे इतना डर जाते हैं कि वह दूसरे बच्चे को पीटता देखकर भी रोने लगते हैं। ऐसे में उनके लिए दूसरे लोगों के सामने खुद को पेश करने में भी बहुत परेशानी आती है।

4. बच्चा विद्रोही बन सकता है

छोटे बच्चे को मारने पर तो वह डर सकते हैं लेकिन जैसा-जैसा बच्चा बड़ा हो रहा होता है, वह आपसे डरना बंद कर देता है। आपके मारने पर उन्हें गुस्सा आता है और वह मन में आपके प्रति सम्मान की भावना नहीं रखते हैं। इन सब चीजों से वह विद्रोही हो सकते हैं और आगे चलकर आपकी बात मानने से भी मना कर सकते हैं। ये सब चीजें शायद आपके लिए और आपके बच्चे के लिए गलत साबित हो सकती है।

5. गुस्सा करना

एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता को देखकर ही बहुत कुछ सीखता है। ऐसे में अगर आप उन्हें अपना क्रोधी स्वभाव दिखाते हैं और उन्हें पीटते हैं, तो उनके अंदर भी गुस्सैल प्रवृत्ति होती है। जिसकी वजह से वह किसी पर भी गुस्सा करने लगते हैं या फिर उनपर कोई भी आसानी से गुस्सा कर सकता है क्योंकि उनके मन में मार खाने का डर बैठ जाता है। सामाजिक तौर पर भी बच्चे असभ्य बन जाते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info