healthplanet.net

Posted on

गर्भावस्था में पेट के निचले हिस्से में दर्द होना काफी आम और सामान्य बात है। ऐसा संभवतया गर्भ में शिशु के बढ़ने पर अस्थिबंधों (लिगामेंट्स) पर दबाव पड़ने की वजह से होता है। अस्थिबंध वे सख्त ऊतक होते हैं जो आपकी हड्डियों और ऊत्तकों को जोड़ते हैं।
पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर मरोड़ महसूस होती है।
इस दौरान आपको बैठने या ज्‍यादा देर खड़े रहने में द‍िक्‍कत हो सकती है।
पेल्‍व‍िक एर‍िया में दबाव या भारीपन महसूस होना।
यूर‍िन पास करते समय दर्द होना।
लंबी सैर या कसरत के बाद दर्द होना।

प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर क्‍या करें?
प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर न‍िम्‍न तरीके अपना सकती हैं-

1. प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले भाग में दर्द हो, तो पानी का ज्‍यादा से ज्यादा सेवन करें।
2. रोजाना हल्‍की कसरत या वॉक करें। इससे पेल्‍व‍िक एर‍िया में खून का प्रवाह बढ़ेगा और दर्द से छुटकारा म‍िलेगा।
3. हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल टी, इलायची टी और दालचीनी टी आद‍ि का सेवन करने से दर्द से राहत म‍िलती हे।
4. दर्द होने पर आराम करें। थोड़ी देर आराम करने से दर्द ठीक हो सकता है।
5. कब्‍ज के कारण भी पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए फाइबर र‍िच फूड्स जैसे ताजी सब्‍ज‍ियां या फलों का सेवन करें।
6. अपनी डाइट में साबुत अनाज, खीरा, बींस, टमाटर और हरी सब्ज‍ियां आद‍ि बढ़ा दें।
7. प्रेगनेंसी के दौरान चाय, कॉफी, कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स आद‍ि का सेवन कम कर दें।
8. पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में आप हल्‍की माल‍िश कर सकती हैं।
9. हीट‍िंग पैड या नमक की पोटली बनाकर दर्द वाली जगह स‍िंकाई कर सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info