healthplanet.net

Posted on


क्या गर्भावस्था के दौरान खा रहे हैं जंक फूड?
व्यक्ति का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, ये उसके खानपान पर भी निर्भर करता है। अगर आप पोषक तत्वों से भरे आहार का सेवन करते हैं, तो आप तंदुरुस्त रह सकते हैं, लेकिन अगर आप बाहर के खाने जैसे- जंक फूड का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं, गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे के लिए तो जंक फूड का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जब महिला को अपना खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। इस समय बच्चा भी मां से ही पोषण लेता है। ऐसे में अगर महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे बच्चे में पोषण तत्वों की कमी रह जाती है। तो चलिए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान जंक फूड खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
पाचन तंत्र की दिक्कतें

जब एक महिला गर्भवती होती है, तो उसे इस दौरान कई दिक्कतें होती हैं, जिसमें से एक है गैस की समस्या। ऐसे में अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन करे तो ये उसके पाचन तंत्र को और बिगाड़ सकते हैं, जिसकी वजह से महिला को उल्टी, गैस, उपच और जी मिचलाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
बच्चे की सेहत पर बुरा असर


कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान मां की जो आदतें होती हैं उनका असर कहीं न कहीं बच्चों की सेहत पर नजर आता है। ऐसे में अगर मां जंक फूड का सेवन करती है, तो जन्म के बाद बच्चे में भी बाहर के खाने को लेकर क्रेविंग रहती है।


वजन बढ़ सकता है

जंक फूड वैसे ही काफी भारी खाना होता है, और अगर गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो इससे उनका वजन बढ़ सकता है। वहीं ज्यादा वजन बढ़ने के कारण महिलाओं में प्रीमैच्योर डिलीवरी, प्री-एक्लेम्पसिया और मिसकैरेज जैसे जोखिम बढ़ जाते है।


Baby Born. New Born baby
5 of 6
बच्चे को नहीं मिल पाते जरूरी पोषक तत्व

जब बच्चा मां के पेट में होता है, तो उसका सही विकास हो सके तो इसके लिए उसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन कर रही है, तो इससे उन्हें मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन, हेल्डी फैट्स और अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।

pregnant
6 of 6
जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा

जब गर्भवती महिला जंक फूड का सेवन करती है तो इससे उसको जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, और इसकी वजह से बच्चे की डिलीवरी के समय कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिला को जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info