healthplanet.net

Posted on

कई महिलाएं किट में मौजूद कप का इस्तेमाल करने में झिझक महसूस करती हैं. लेकिन आपकी यह झिझक गलत रिजल्ट दिलवा सकती है. आप यूरिन को कप में स्टोर करके ही टेस्ट लें. दिशा-निर्देशों के विपरीत उपयोग करने पर आपको गलत परिणाम मिल सकता है.

1. प्रेगनेंसी टेस्ट में जल्दबाजी करना

घर पर प्रेगनेंसी किट से टेस्ट करते समय जल्दबाजी की वजह से प्रेगनेंसी परिणाम गलत आ सकता है। सही परिणाम के लिए हमें कुछ समय इंतजार करना होता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो किट पर यूरिन की कुछ बूंदें डालने के बाद और यूरिन को बिना लाइन प्वॉइट पर पहुंचे समझ लेते हैं कि वे प्रेगनेंट नहीं है। ऐसे में जब भी आप बाहर से किट लाएं, तो यूरिन डालने के बाद कम से कम 10 मिनट का इंतजार करें। ताकि सटीक परिणाम (Causes of faulty pregnancy test) आ सके।
2. समय से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट करना

मदरहुड हॉस्पिटल की गायनाकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा रंजन का कहना है कि अगर आप समय से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट करते हैं, तो हो सकता है कि आपकी प्रेगनेंसी रिपोर्ट नेगेटिव आए। पीरियड्स मिस होने के करीब 10 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करें या करवाएं। दरअसल, प्रेगनेंसी के शुरुआती सप्ताह में यूरिन का एचसीजी का स्तर (Human chorionic gonadotropin Level) काफी कम होता है। इस वजह से अगर आप प्रेगनेंसी टेस्ट में जल्दबाजी करते हैं, तो परिणाम गलत आ सकते हैं।

3. एक्यपायरी डेट की प्रेगनेंसी किट यूज करना

प्रेगनेंसी किट खरदीने से पहले एक्यपायरी डेट चेक करना न भूलें। अगर आपकी किट एक्यपायरी डेट से पार कर चुकी है, तो प्रेगनेंसी परिणाम गलत आ सकते हैं।

4. प्रेगनेंसी किट के दिशा-निर्देशों का पालन न करना

प्रेगनेंसी टेस्ट किट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का सही से पालन न करने से भी कभी-कभी परिणाम गलत आ सकते हैं। अगर आप यूरिन स्ट्रिप्स पर सही से न पड़े तो परिणाम गलत आ सकते हैं। इसके अलावा अगर स्ट्रिप्स पर यूरिन के साथ-साथ पानी मिक्स हो जाए, तो भी सटीक परिणाम आने में समस्या हो सकती है। बहुत जल्दी टेस्ट करने से या फिर टेस्ट का परिणाम देर से देखने की वजह से भी प्रेगनेंसी टेस्ट गलत आ सकता है।
5. यूरिन का पतला होना

यूरिन की अशुद्धियों की वजह से भी आपके प्रेगनेंसी परिणाम गलत हो सकते हैं। सुबह उठने के तुरंत बाद आपना प्रेगनेंसी टेस्ट करें, इस समय परिणाम सही होने की संभावना अधिक रहती है। सुबह के समय यूरिन में एचसीजी (ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन) की मात्रा अधिक होती है, जिससे परिणाम सटीक आ सकता है।
6. दवाओं का इस्तेमाल

कुछ दवाओं के गलत इस्तेमाल से भी प्रेगनेंसी रिपोर्ट गलत आ सकती है। जैसे- एलर्जी की दवा, मिर्गी की दवा या फिर अन्य तरह की दवा का सेवन करने वालों के भी प्रेगनेंसी रिपोर्ट गलत आ सकती है।


7. टेस्ट किट की संवेदनशीलता

प्रेगनेंसी किट की संवेदनशीलता के आधार पर भी परिणाम आ सकते हैं। दरअसल, कुछ प्रेगनेंसी किट काफी ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इस तरह के किट में यूरिन या फिर ब्लड में एचसीजी की मात्रा बहुत कम होने पर भी परिणाम सामने आ जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे किट होते हैं, जिनकी संवेदनशीलता काफी ज्यादा कम होती है। ऐसे में गलत परिणाम आने की संभावना बढ़ जाती है।

प्रेगनेंसी टेस्ट गलत आने पर क्या करें?

दोबारा टेस्ट करें।
डॉक्टर से संपर्क करें।
अल्ट्रासाउंड कराएं।
अपने मासिक धर्म चक्र को रीसेट करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info