healthplanet.net

Posted on

क्या स्लिमिंग बेल्ट से वाकई कम हो सकती है पेट की चर्बी या आप दिखने लगेंगे पतले? जानें जरूरी बातें

माना जाता है कि स्लिमिंग बेल्ट को कपड़ों के नीचे पहनकर रखने से पेट की चर्बी बर्न होती रहती है और मोटापा घटाने में मदद मिलती है। लेकिन क्या ये सच है?

यह बात सभी जानते हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज, थोड़ी बहुत डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। इसीलिए ज्यादातर लोगों को वजन घटाना मुश्किल काम लगता है क्योंकि इन तीनों को अपने डेली रूटीन में फॉलो कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इसीलिए बाजार में कई अन्य तरह के उत्पाद आ रहे हैं, जो मोटापा कम करने में मदद का दावा करते हैं। इन्हीं में से एक है स्लिमिंग बेल्ट, जिसका विज्ञापन आपने टीवी, अखबार या मैग्जीन में जरूर देखा होगा। ये एक तरह का पट्टा (बेल्ट) होता है, जिसे कमर में पहनने से व्यक्ति पतला दिखेगा, ऐसा दावा किया जाता है। लेकिन क्या सच में स्लिमिंग बेल्ट पेट कम चर्बी कम करने के लिए एक अच्छा और प्रभावी उपाय है? अगर आप इसे ट्राई करने और खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि क्या है एब्डोमिबल बेल्ट और क्या है इसका कार्य। असल में यह चौड़ी और स्ट्रेच हो जाने वाली बेल्ट होती हैं, जो आपके पेट के चारों ओर लिपटी हुई रहती हैं। इनको टाइट और ढीला करने के लिए इनमें हुक्स होते हैं। आम तौर पर इनका प्रयोग प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले फैट को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। आजकल पुरुष और महिलाओं के लिए बाजार में बहुत अलग अलग तरह की वेट लॉस बेल्ट उपलब्ध हैं।
क्या यह बेल्ट सच में ही वजन कम करने में मदद करती हैं? (Does Slimming Belts Work?)

हकीकत में एब्डोमिनल बेल्ट आपके पेट से एक से दो इंच कम करने में मदद कर सकती हैं लेकिन यह वेट लॉस कुछ ही समय के लिए होता है। बहुत जल्दी यह वापिस भी आ जाता है। इसलिए आपको वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज का तो पालन करना ही पड़ेगा। अगर आपके घर कोई शादी या फंक्शन है जिसमें आप अपने आप को थोड़ा पतला दिखाना चाहती हैं तो आप इनका प्रयोग इवेंट के एक से दो दिन पहले प्रयोग कर सकती हैं।


स्लिमिंग बेल्ट के प्रकार


1. सिंपल एब्डोमिनल बेल्ट (Simple Abdominal Belt)

यह एक स्ट्रेचेबल बेल्ट होती है। जिसे पेट के चारों ओर बांधा जा सकता है। यह मांसपेशियों को सिकोड़ती है। जिसके प्रभाव से थोड़ी गर्मी उत्पन्न होती है और आप कुछ इंच बैली फैट कम करने में कामयाब हो पाते हैं।


2. इलेक्ट्रिक स्टिमुलेशन एब्डोमिनल बेल्ट (Electric Stimulation Abdominal Belt)

इस प्रकार की बेल्ट में एक इलेक्ट्रिक पैड होता है। जो इलेक्ट्रिक की मदद से आपके पेट को टोन और ट्रिम करता है। यह नॉन इलेक्ट्रिक बेल्ट के मुकाबले जल्दी काम करती है। इससे आपके पेट की मसल्स संकुचित हो जाती हैं। आप का मैटाबॉलिज्म बढ़ता है व कैलोरी जलती है। कितनी इलेक्ट्रिक हीट देनी है उसको कंट्रोल करने के लिए इसमें हीट लेवल बटन होते हैं।
3. भूख शांत करने वाली बेल्ट (Appetite Reducing Abdominal Belt)

ऐपेटाइट रिड्यूजिंग एब्डोमिनल बेल्ट आपकी भूख कम करने में सहायक होती हैं। जितना आपको भूख कम लगेगी उतना ही आप कैलोरी का सेवन कम कर पाएंगे। जिससे आपके शरीर में कैलोरी का नियंत्रण होगा।

स्लिमिंग बेल्ट के फायदे (Benefits Of Slimming Belt)
1. प्रेगनेंसी के बाद का वेट लॉस करने में मददगार

इस प्रकार की बेल्ट का सबसे अधिक प्रयोग तो पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट को कम करने के लिए किया जाता है। प्रेगनेंसी के कारण आपके पेट की स्किन भी थोड़ी ढीली पड़ जाती है और आपका लोअर बेली का वजन बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप इस भाग को बेल्ट में लगा करके रखेंगी तो आपको जल्द ही वजन कम कर पाने में बहुत लाभ मिलेगा।
2. आपका पोस्चर इंप्रूव करने में सहायक

यह बेल्ट आपका पोस्चर बेहतर करने में भी मदद कर सकती है और इस प्रकार की बेल्ट ऐसे मैटेरियल द्वारा बनी होती हैं जो नरम होती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी को सीधी रखती है और आपको एक प्रकार का लुम्बर सपोर्ट भी प्रदान करती है। इससे आपकी गर्दन और कमर का दर्द कम होता है।


3. बॉडी को देता है सही शेप और लुक

अगर थोड़ा बहुत फैट है तो आ सकती है आप के काम अगर आपके पेट में थोड़ा सा मोटापा दिखता है तो उसे कम करने के लिए भी यह बेल्ट लाभदायक होती है। क्योंकि कई बार इस प्रकार का फैट ही सबसे अधिक दिखता है और आपके सारे लुक को खराब कर देता है। आपको एक आवर ग्लास शेप देने में मदद करती है इस प्रकार की बॉडी शेप को सबसे सुंदर और आकर्षक माना जाता है। अगर आप एक्सरसाइज और डाइट के साथ साथ इस बेल्ट का भी प्रयोग करेंगी तो बहुत जल्द ही आप इस प्रकार की बॉडी शेप को भी प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगी।
4. कपड़ों के नीचे आसानी से पहन सकते हैं

आप इसे किसी भी समय और कहीं भी पहन सकती हैं। अगर आप इस बेल्ट का प्रयोग करना चाहती हैं तो आपको कपड़ों से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। आप इसका प्रयोग कभी भी और किसी भी कपड़ों पर कर सकती हैं।


स्लिमिंग बेल्ट के नुकसान

अगर आप इस बेल्ट का प्रयोग बहुत लंबे लंबे समय तक करती हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और आपको सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। इसलिए इसका प्रयोग कुछ ही समय तक करने की कोशिश करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info