Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पीरियड्स के दौरान नारियल पानी का सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाईड्रेशन की समस्या से बचा सकता है। आप पीरियड्स के दौरान अपना मूड ठीक करने के लिए भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे मूड स्विंग की दिक्कत भी कम कर सकती हैं।
क्या पीरियड्स में नारियल पानी पीना चाहिए?
पीरियड्स में आप बेफ्रिक होकर नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ मिलता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम आपके पेट में होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत महसूस करवा सकता है। इसके अलावा यह पीरियड्स के दौरान आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसका स्वाद आपके मूड स्विंग को ठीक कर सकता है। इसलिए आप पीरियड्स के दौरान नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इसे आप किसी अन्य जूस के साथ मिक्स करके या सुबह खाली पेट भी इसका सेवन किया जा सकता है।
नारियल पानी पीने के फायदे
1. शरीर को हाइड्रेट रखे
पीरियड्स के दौरान नारियल पानी का सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाईड्रेशन की समस्या से बचा सकता है। आप पीरियड्स के दौरान अपना मूड ठीक करने के लिए भी नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे मूड स्विंग की दिक्कत भी कम कर सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- क्या रात को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी? जानें Coconut Water से जुड़े 6 सवालों के जवाब
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो पेट की समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होते हैं। इससे अपच, गैस और दर्द की परेशानी कम हो सकती है। इसे आप पीरियड्स के दौरान सुबह के समय पी सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे अनियमित पीरिड्स की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।
3. सिरदर्द से छुटकारा
कई बार पीरियड्स के दौरान आपको सिरदर्द और बेचैनी की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है। नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो सिरदर्द और बेचैनी से आराम दिला सकते हैं।
4. वजन कम करने में लाभकारी
नारियल पानी में कैलोरी काफी कम मात्रा में पाई जाती है। ऐसे में आप वेटलॉस के लिए भी नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर को फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो आपके पाचन तंत्र को ठीक कर सकता है।
नारियल के नुकसान
– कई बार नारियल खाने से लोगों को पेट संबंधित परेशानियां होने लगती है. इसके अलावा ब्लोटिंग, डायरिया या पेट फूलने जैसी दिक्कते होने लगती है.
– नारियल खाने से वेट बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम शुगर और ऑयल ज्यादा होता है. डाइट में ज्यादा होने से वजन बढ़ता है.
– नारियल में तेल की मात्रा काफी अधिक होताी है जिससे कॉलेस्ट्रॉल की समस्या होती है.
– उन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए जो अक्सर कमजोरी महसूस करते हैं. क्योंकि इसे ज्यादा पीने से इलेक्ट्रोलाइट्स का सतुंलन बिगड़ सकता है.
नारियल के फायदे
– ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है. नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखता है.
– पेट दर्द, एसिडिटी, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन की स्थिति में खाली पेट थोड़ा-थोड़ा नारियल पानी पीने से बहुत जल्दी ही आराम मिलता है.
– नारियल पानी पीने के बाद नारियल की कच्ची मलाईदार गिरी पाचन संबंधी गड़बड़ियों और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में बहुत फायदेमंद है.
– स्तनपान कराने वाली महिलाओं को नारियल गिरी का नियमित सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे को काफी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |