healthplanet.net

Posted on

अधिकतर महिलाओं को पीरियड सर्कल के दौरान कई प्रकार का वाइट डिस्चार्ज होता है। सामान्य स्थिति में एक दिन में एक चम्मच के आसपास साफ वाइट डिस्चार्ज होता है। यह गाढ़ा या पतला हो सकता है। इसका रंग सफेद हो और इसमें किसी तरह की स्मेल ना आ रही हो तो यह सामान्य है।

हर महिला को वाइट डिस्चार्ज की परेशानी से गुज़रना पड़ता है. यह एक बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है. अक्सर तनाव में रहने के कारण या पीरियड्स में अनियमितता के कारण महिलाओं को वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है. योनि से सफे़द पानी का आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन जब ये पानी गाढ़ा व बदबूदार होने लगे तो इस समस्या को नज़रअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह इंफेक्शन हो सकता है. पीरियड्स मिस होने के बाद वाइट डिस्चार्ज होना प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है. पहले तीन महीने में वाइट डिस्चार्ज हार्मोनल बदलाव के कारण होता है. हालाँकि, आपको इस बारे में अपने डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए, ताकि आपको प्रेग्नेंसी कंफर्म करने में कोई परेशानी न हो.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info