healthplanet.net

Posted on

हीमोग्‍लोबिन एक प्रोटीन है जो रेड ब्‍लड सेल्‍स में रहता है और पूरे शरीर में ऑक्‍सीजन को पहुंचाने का काम करता है. शरीर से कार्बन डाई ऑक्‍साइड को बाहर निकलाने में भी हीमोग्‍लोबिन महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है. शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए हीमोग्‍लोबिन की मात्रा पर्याप्‍त होना जरूरी है. पुरुषों के लिए13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर और महिलाओं के लिए 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हीमोग्‍लोबिन की मात्रा को उचित माना जाता है. हीमोग्‍लोबिन का लेवल कम होने पर एनीमिया हो सकता है, जो एक तरह का कुपोषण है. इससे प्रेगनेंसी में प्रॉब्‍लम, लिवर और यूरिनरी ट्रैक्‍ट इनफेक्‍शन जैसी समस्‍या हो सकती है.

हीमोग्‍लोबिन कम होने से शरीर में आयरन की मात्रा घट जाती है. हीमोग्‍लोबिन लेवल को बढ़ाने का सबसे पहला तरीका है ज्‍यादा से ज्‍यादा आयरन का सेवन करना. डाइट में ऐसे फूड आइटम्‍स को शामिल किया जाना चाहिए जिनमें आयरन की मात्रा अधिक हो. चलिए जानते हैं हीमोग्‍लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए किन फूड आइटम्‍स को डाइट में शामिल किया जा सकता है.

पालक
हेल्‍थलाइन के मुताबिक पालक को आयरन का सबसे अच्‍छा सोर्स माना गया है. पालक में आयरन के साथ विटामिन भी होता है जो ब्‍लड को प्‍यूरीफाई करने में मदद करता है. पालक का नियमित सेवन करने से शरीर में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है.

चुकंदर
एनीमिया से निजात पाने के लिए चुकंदर आसान और किफायती तरीका है. चुकंदर में आयरन बहुत अधिक मात्रा में होता है जो रेड ब्‍लड सेल्‍स को सक्रिय और बॉडी में इनकी संख्‍या बढ़ाने में मदद करता है. चुकंदर खाने से रोग इम्‍यून सिस्‍टम भी बेहतर होती है.

अनार
अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटेशियम के अलावा आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है. गुनगुने दूध में दो चम्‍मच अनार पाउडर डालकर पीने से हीमोग्‍लोबिन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है.

अंजीर
अंजीर में ओमेगा 3 और 6 जैसे फैटी एसिड, विटामिन ए , बी1, बी2, कैल्शियम, फॉस्‍फोरस, मैग्‍नीज, सोडियम, पोटेशियम और क्‍लोरीन के साथ आयरन भी अधिक होता है. रात में दो अंजीर भिगोकर रखें और सुबह अंजीर का पानी और भीगे हुए अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्‍लोबिन तेजी से बढ़ता है. किशमिश को भी इसी तरह खाने से हीमोग्‍लोबिन बढ़ सकता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info