Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप भी कम पानी पीते हैं, लिवर-किडनी में होगी परेशानी, बढ़ेगा मोटापा, हो जाएं सावधान-PICS
क्या आप भी कम पानी पीते हैं? कम पानी पीने से कई बीमारियां हो सकती हैं. लीवर, किडनी को दुरुस्त रखना है मोटापा से बचना है तो दिन में कम से कम दो लीटर पानी जरूर पीएं -PICS
कम पानी पीना है खतरनाक
स्वस्थ शरीर पाने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है. पानी कम पीने के कारण शरीर डिहाइड्रेड हो जाता है. बता दें कि हमारे शरीर में 60 फीसदी केवल पानी की मात्रा होती है. शरीर के सभी अंग ठीक से काम करें, इसके लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है.
ज्यादा पानी पीएं
एक व्यक्ति को दिन में कम से कम दो लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए. सही मात्रा में पानी पीने से हमारा शरीर कई बीमारियों से बचता है. कम पानी पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का डर बना रहता है.
मोटापा बढ़ने की वजह
मोटापे की समस्या अपने साथ कई बीमारी लेकर आती है। ऐसे में कम पानी पीना मोटापे को बढ़ावा देने जैसे हो सकता है. कई बार हम खाना तो खाते हैं, लेकिन पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है.
कम पानी पीने से मोटापा
खाना खाने के बाद अगर हम पानी कम पीते हैं तो हर समय भूख लगने जैसा महसूस होता रहता है. इस वजह से हम कई बार ज्यादा खाना खा लेते हैं और मोटापे का शिकार होते हैं. शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं होने के कारण मोटापा बढ़ता है.
कम पानी ना पीएं
पानी कम पीने से पेट में कब्ज, अपच और पेट खराब जैसे समस्याएं होने लगती हैं.जब हम ठीक तरह से पानी नहीं पीते हैं, तो कब्ज की शिकायत काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि पानी मल को सॉफ्ट करने का भी काम करता है.
कॉन्सटिपेशन हो सकता है
वहीं पानी की कमी से अम्ल बनने की गति बढ़ जाती है, जिससे पेट में गैस बनने लगती है.इसके अलावा कम पानी पीने के कारण सीने में जलन हार्ट बर्न की भी समस्या हो सकती है
urine infection se bachen
शरीर में पानी की कमी होने से यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर में मौजूद बैक्टीरिया व टॉक्सिन्स शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं.
किडनी में प्रॉब्लेम हो सकती है
किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. डिहाइड्रेड होने से पीले यूरिन या गुप्तांग में खुजली की समस्या हो सकती है.
मुंह से दुर्गंध आ सकती है
पानी की कमी से मुंह में दुर्गंध आने की समस्या काफी बढ़ जाती है. कम पानी पीने से मुंह सूखने लगता है, जिस कारण मुंह में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं. इस कारण मुंह से दुर्गंध आने लगती हैं. मुंह की बदबू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिंए. पानी पीने के बीच ज्यादा गेप न रखें.
त्वचा मुरझा सकती है
हर किसी को चेहरा बेदाग और ग्लोइंग पसंद होता है. लेकिन कम पानी पीने की वजह से चेहरे की चमक खो सकती है. डिहाइड्रेशन के कारण चेहरे पर मुहांसे की समस्या काफी बढ़ जाती है। चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है.
पानी पीना है जरूरी
कम पानी पीने से चेहरा थका हुआ भी लगता है. पानी स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे स्किन का ग्लो बना रहता है. इसलिए खूबसूरत चमकदार स्किन चाहिए, तो दिन में 23 लीटर पानी जरूर पीजिए.
पानी पीएं लिवर बचाएं
ध्यान रखें, आपके शरीर को पानी की जरूरी मात्रा इस बात पर भी निर्भर करती हैं कि आप कहां रहते हैं. गर्म क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अधिक पानी पीने की जरूरत होती है. सही मात्रा में पानी पीकर हम शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। प्यास लगने पर भरपूर मात्रा में पानी लें. ये आपको सेहतमंद रखेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा.
| --------------------------- | --------------------------- |