Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Weight Loss: वजन घटाने के लिए छोड़ दिए हैं पराठे? इस तरह से पकाकर खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा मोटापा
कई लोग वजन घटाने के चक्कर में पड़ी-पराठे से दूरी बना लेते हैं। लेकिन अगर आप एक हेल्दी स्टफिंग का चुनाव करके पराठा बनाएं, तो आपका वजन बिल्कुल भी नहीं बढ़ेगा।
ब्रेकफास्ट के समय गरमा-गरम पराठे खाना भले किसे पसंद नहीं है। मगर वे लोग जो वजन घटाने के लिए डायटिंग पर हैं, वे पराठे का नाम सुनकर ही डर जाते हैं। ज्यादातर लोग मानते हैं कि तेल से चुपड़ा पराठा वजन बढ़ाता है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है।
अगर आप पराठे को सही ढंग से बनाएं और खाएं, तो आपका वजन बढे़गा नहीं बल्कि घटेगा।ज्यादातर घरों में आलू, पनीर, दाल, प्याज और मेथी आदि के पराठे बनाए जाते हैं, जो बेहद हेल्दी ऑप्शन में से एक हैं। यदि आप जान लें कि एक हेल्दी पराठा कैसे बनाया जाता है, तो आप हर सुबह बिना डरे इसका आनंद ले सकते हैं। आइए यहां जानते हैं एक हेल्दी पराठा किस तरह से बनाया जा सकता है, जिसे खाने से वेट गेन न हो...
कीजिए हेल्दी स्टफिंग का चुनाव
अगर आप डायट पर हैं तो भरे हुए पराठे खाएं। इसकी स्टफिंग भी बिल्कुल सोच-समझ कर की जानी चाहिए। अपने परांठे को स्टफिंग के लिए मौसमी सब्जियों का विकल्प चुनें। स्टफिंग पराठे में डालने से पहले फ्राई न करें। पनीर, मशरूम और दाल की स्टफिंग पराठे में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाती है।
साबुत अनाज के आटे का विकल्प चुनें
ज्यादातर घरों में पराठे बनाने के लिए गेहूं के आटे का प्रयोग किया जाता है। लेकिन संभव हो सके तो साबुत अनाज के आटे से बना पराठा ही खाएं। इसमें अन्य आटे के मुकाबले अधिक फाइबर और पोषक तत्व पाया जाता है, इसलिए यह वजन घटाने के लिए सबसे हेल्दी विकल्प में से एक है। पराठा बनाने के लिए आप कुट्टू का आटा, क्विनोआ, जौ या बाजरे के आटा खरीद सकते हैं।
बदलें अपना कुकिंग ऑयल
कोई भी पराठा बिना अच्छी तरह से तेल लगाए नहीं बनता। लेकिन ज्यादा तेल भी मोटापे को बढ़ावा दे सकता है। इससे बचने के लिए सबसे पहले, एक सिलिकॉन ब्रश खरीदें। ब्रश आपको परांठे पर तेल की एक समान और पतली परत लगाने में मदद करेगा। दूसरा, अधिक संतृप्त वसा, ट्रांस वसा और हाइड्रोजनीकृत वसा वाले तेलों को खाने से बचें। इसके बजाय, उन तेलों का विकल्प चुनें, जिसमें पॉली या मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता हो।
वैसे आप चाहें तो अपने पराठे में तेल का प्रयोग न करके उस पर थोड़ा सा घी लगा सकते हैं। घी वजन घटाने में सहायता कर सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा घी का प्रयोग न करें।
| --------------------------- | --------------------------- |