Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Health Tips: प्रेगनेंसी में जरूर पिएं नारियल पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे
Coconut Water Benefits In Pregnancy: नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है. खासतौर से गर्भावस्था में मां और शिशु के विकास के लिए आपको रोज एक नारियल पानी पीना चाहिए. इससे कई फायदे मिलते हैं.
Benefits Of Coconut Water Daily In Pregnancy Is Coconut Good For A Pregnant Woman Health Tips: प्रेगनेंसी में जरूर पिएं नारियल पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे
प्रेगनेंसी में कौन सा पानी पीना चाहिए
Food In Pregnancy: प्रेगनेंसी में नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है. नारियल पानी में भरपूर विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. प्रेगनेंसी में आपने अक्सर महिलाओं को नारियल पानी पीते हुए देखा होगा. डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. नारियल पानी में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है.
नारियल पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है क्योंकि इसमें क्लोराइड इलेक्ट्रोलाइट भी मौजूद होते हैं जो प्रेगनेंसी में होने वाली कई तरह की समस्याओं से राहत पाने में मदद करते हैं. अगर आपको सुबह उठकर आलस रहता है या फिर आप मॉर्निंग सिकनेस से परेशान रहते हैं, तो आप उसके लिए नारियल पानी पी सकते हैं. शिशु के विकास के लिए भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है. गर्मी में खासतौर से नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है, इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे.
1- कब्ज से दिलाए राहत- नारियल पानी पीने से प्रेगनेंसी में होने वाली कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान पाचनतंत्र कमजोर हो जाता है और महिलाओं को कॉन्स्टिपेशन की समस्या होने लगती है. अगर आप रोजाना नारियल पानी पीते हैं कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं. नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.
2- थकान को दूर भगाए- सुबह उठकर आलस और थकान महसूस करते हैं तो आपको नारियल पानी पीना चाहिए. प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को थकान महसूस होती है ऐसे में आपको सुबह एक नारियल पानी पीना चाहिए. इससे शरीर में एनर्जी आती है और थकान दूर होती है. इसमें भरपूर फाइबर होता है जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है.
3- इम्यूनिटी को बनाए मजबूत- प्रेगनेंसी में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. ऐसे में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार यूटाआई या यूट्रस से जुड़े इंफेक्शन होने का खतरा रहता है. नारियल पानी पीने से आप इन संक्रमणों से बच सकते हैं और इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.
4- शिशु के विकास में मदद- प्रेगनेंसी में थर्ड ट्राईमिस्टर के दौरान शिशु का विकास तेजी से हो रहा होता है और ऐसे वक्त में नारियल पानी पीना आपके लिए लाभदायक है. इससे मां के शरीर में पोषक तत्व पहुंचते हैं जो शिशु के विकास में मदद करते हैं. नारियल पानी पीने से शिशु का सही विकास होता है. कोशिश करें फ्रेश नारियल पानी ही पिएं.
5- एसिडिटी को दूर करे- प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को एसिडिटी की समस्या होती है. उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी महसूस होती है. ऐसे में आप रोज सुबह उठकर नारियल पानी पीते हैं तो इन समस्याओं से राहत मिलेगी. नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए इसके सेवन से उल्टी, गैस बनना, बुखार आने जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और किडनी भी स्वस्थ रहती है. नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी कम होती है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
| --------------------------- | --------------------------- |