healthplanet.net

Posted on

क्या आपके भी नाखून ज्यादा टूटते हैं, अगर ऐसा है तो हो सकते हैं गंभीर बीमारी के लक्षण

नाखून देते है सेहत की जानकारी-
weak nails early sign of disease: अक्सर जब हम बीमार पड़ते हैं और डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर जीभ निकलवाकर और आंखों को देखते हैं लेकिन सबसे पहले नाखूनों की ओर उनका ध्यान जाता है. दरअसल, नाखूनों की हालत और उसके रंग से कई बीमारियों का पहले पता चल सकता है. इसलिए डॉक्टर कुछ मरीजों में नाखूनों को बड़े गौर से देखते हैं. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक नाखून एक प्रकार के प्रोटीन के लेयर यानी केराटिन से बने होते हैं जो हमारी अंगलियां और टोज की सुरक्षा करते हैं. केराटिन ही बालों के सेल्स को बनाता है और उसे पोषण देता है. इसी तरह हाथ और पैरों में कोई इंफेक्शन या बीमारी न लगे, इसके लिए नाखूनों का हेल्दी होना भी जरूरी है. लेकिन कई कारणों से नाखून कमजोर होने लगते हैं. यह कई बीमारियों के पूर्व संकेत हो सकते हैं.

इन कारणों से नाखून हो जाते हैं कमजोर
उम्र का बढ़ना-उम्र का बढ़ना नाखूनों को कमजोर कर सकता है. वैसे उम्र बढ़ने के साथ नाखून कमजोर, बंदरंग और खराब दिखने लगते हैं. यह एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अगर इसका असर ज्यादा हो तो इससे दिक्कतें आ सकती हैं.
आयरन की कमी-अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो इससे नाखून कमजोर और बदरंग दिखने लगते हैं. इससे खून में आरबीसी की कमी होने लगती है. ऐसी स्थिति में आयरन सप्लीमेंट लेना जरूरी हो जाता है. अगर नाखून बदरंग दिखे तो डॉक्टर के पास अवश्य जाएं.
हाइपोथायराइड-अगर शरीर में ज्यादा थायराइड बनने लगते तो भी नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं. इस कारण बाल गिरने लगते हैं और वजन बढ़ जाता है. इसके अलावा थकान, डिप्रेशन और कब्ज की परेशानी होने लगती है.
प्रोटीन और मैग्नीशियम की कमी– शरीर में केराटिन को बनाने के लिए प्रोटीन और मैग्नीशियम की जरूरत होती है. ये तत्व नाखूनों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में मदद करते है. इनकी कमी से नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं.
रेनॉड सिंड्रोम-ब्लड सर्कुलेशन से संबंधित रेनॉड सिंड्रोम में भी नाखून कमजोर पड़ने लगते हैं.


नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें
नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन, मिनिरल्स और प्रोटीनयुक्त फूड का सेवन करें. विटामिन बी के लिए अंडे की जर्दी, डेयरी उत्पाद, एवोकाडो, नट, बीज और फूलगोभी आदि का सेवन करें. इसके अलावा नाखूनों को हमेशा मॉइस्चराइज करें. अगर उन्हें मॉइश्चराइज नहीं करते हैं, तो आगे चल कर ये टूटने लगेंगे. नाखूनों में रोजाना मॉइश्चर क्रीम लगाएं. नाखूनों को हमेशा साफ रखें. नाखूनों को कभी चबाए नहीं. अपने नाखूनों को उसी दिशा में बफ करें जिस दिशा में नाखून बढ़ते हैं. नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए नेल हार्डनर का इस्तेमाल करें. नेल पेंट रिमूवर का बार-बार इस्तेमाल न करें. ऐसा नेल पॉलिश रिमूवर चुनें जिसमें एसीटोन न हो.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info