healthplanet.net

Posted on

जी हां, शिशु ज्‍यादा नींद ले सकता है। अगर आपका बच्‍चा एक या दो घंटे ज्‍यादा सोता है तो ये नॉर्मल बात है। हालांकि, तीन से चार घंटे ज्‍यादा सोना चिंता का विषय है।

एक दिन में एक न्यूबॉर्न बेबी को कितना सोना चाहिए?

नवजात शिशु बहुत ज्यादा सोते हैं क्योंकि उन्होंने गर्भ में अपना ज्यादातर समय सोने में ही बिताया होता है। जिसके बाद वे माँ के दिल की धड़कन, डाइजेस्टिव सिस्टम और उसकी आवाज से घिरे हुए थे। नींद पैदा करने वाली इस कंडीशन में वो दिन में 90% -95% स्नूज मोड में ही रहते थे। गर्भ के बाहर आने के बाद, नवजात शिशु दिन में 16 से 18 घंटे की नींद सोते हैं, हर दो से तीन घंटे में फीड या डायपर चेंज करने के लिए जागते हैं। नींद का समय थोड़ा भिन्न हो सकता है क्योंकि हर बच्चा अपने आप में अलग होता है और उसकी अलग-अलग जरूरतें होती हैं। नवजात शिशुओं के सोने का समय ज्यादा होता है क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ रहा होता है और उनकी बेहतर मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के लिए उनका सोना बहुत जरूरी है, विशेष रूप से ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम के विकास लिए बच्चे का सोना बहुत आवश्यक है। इसलिए, अगर नवजात शिशु दिन के लगभग 80% -85% समय सोता है तो घबराएं नहीं, बच्चों की नींद के लिए कोई ऐसा हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं है कि एक बच्चे को कितने घंटे सोना चाहिए, जब तक वो ठीक से फीड कर रहा है और हेल्दी है तब तक चिंता की कोई बात नहीं है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info