Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या थॉयराइड में दही खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
थॉयराइड की समस्या में मरीज को अपने खानपान को लेकर बेहद सजग रहने की जरूरत होती है। कई लोग थॉयराइड की समस्या में दही खाने से बचते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उनके गले में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। लेकिन, हम आपको बता दें कि थॉयराइड के दौरान आप दही का सेवन बेफ्रिक होकर कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही यह आपके शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और बैड बैक्टीरिया को नष्ट करता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है। साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इसलिए थॉयराइड की समस्या में आप दही खा सकते हैं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात कि डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या थॉयराइड की समस्या में दही खाना चाहिए?
अगर आपको लगता है कि थॉयराइड की समस्या में दही नहीं खाना चाहिए, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप थॉयराइड की समस्या में बिना किसी चिंता के दही या खीरा जैसी ठंडी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको वजन घटाने या बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल कई बार थॉयराइड ग्लैंड बढ़ने के कारण आपको ऐसा लग सकता है कि आपके गले में सूजन आ सकती है। जिसकी वजह से कई लोग दही का सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि आप इसका सेवन दिन या रात में भी कर सकते हैं। साथ ही आपको पत्तागोभी, ब्रोकली और राई जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे थॉयराइड के मरीजों को नुकसान हो सकता है।
दही के सेवन के फायदे
1. दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद
दही का सेवन आपकी हड्डियों और दांतों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। दही में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बना सकता है। इससे जोड़ों के दर्द और गाठिया की समस्या में राहत मिल सकती है। इसके अलावा दही के सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियां भी कम हो सकती है।
2. इम्यून सिस्टम बढ़ाए
दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है। इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपके पेट की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
3. डाइजेशन के लिए लाभकारी
रोजाना दही खाने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल दही में लैक्टोज पाया जाता है। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है, जो आपके डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हैं।
4. हृदय समस्याओं में उपयोगी
दही के सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने से हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याएं कम हो सकती है। इससे आपका मूड भी रिफ्रेश रहता है। इसमें मौजूद पोटैशियम आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।
is-eating-curd-in-thyroid-good
5. वजन कम करने में सहायक
दही में विटामिन और लैक्टोज पाया जाता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के साथ-साथ वजन कम करने में सहायक साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी और कार्ब्स काफी कम मात्रा में पाया जाता है इसलिए आप दही का सेवन करके भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |