healthplanet.net

Posted on

थायरॉइड कम होने से याददाश्त पर पड़ता है प्रभाव: डाॅ. भंडारी
तालमेलसोसायटी की तरफ से स्थानीय किशनपुरा में “थायराइड की नेचुरोपैथी मैनेजमेंट” संबंधी स्वास्थ्य सेमीनार करवाया गया। जिसमें विख्यात प्राकृतिक चिकित्सक स्टेट अवार्डी डॉ हरप्रीत सिंह भंडारी ने विशेष तौर पर शिरकत की। सेमीनार को संबोधित होते हुए डाॅ. भंडारी ने कहा कि गले में मौजूद थायरॉइड ग्लैंड्स थायरॉइड हार्मोंस का निर्माण करते हैं। थायरॉइड हार्मोंस के अधिक निर्माण (ओवर प्रोडक्शन) या कम निर्माण (अंडर प्रोडक्शन) की वजह से थायरॉइड की समस्या होती है। थायरॉइड हार्मोंस शरीर के तापमान, मेटाबॉलिज्म और हार्टबीट को भी नियंत्रित करते हैं। थायरॉइड के असंतुलन का निश्चित कारण का तो पता नहीं, लेकिन तनाव, पोषण की कमी, ऑटोइम्यून अटैक, प्रेग्नेंसी, वातावरण में मौजूद टॉक्सिस आदि इसकी वजह हो सकते हैं। अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं तो हो सकता है आपके थायरॉइड ग्लैंड्स हार्मोंस का कम निर्माण कर रहे हों। डिप्रेशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह रोग भी हाइपोथाइरॉइडिज्म यानी हार्मोंस के कम स्तर का संकेत हो सकता है। थायरॉइड के कम निर्माण से सेरोटॉनिन के स्तर पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे हम डिप्रेशन में जा सकते हैं। इसके बिना चिंता, भूख, स्वाद और वजन में परिवर्तन, दिमाग पर प्रभाव, थायरॉइड के अधिक होने से एकाग्रता की कमी हो सकती है और इसके कम होने से याददाश्त पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।सलाद में ब्रोकली का कच्चा ही सेवन करें

अपनेथायरॉइड हार्मोंस को नियंत्रित रखने के लिए जितना अधिक हो सके सलाद के रूप में ब्रोकली का कच्चा ही सेवन करें। सोया प्रोडक्ट्स भी फायदेमंद हैं। अगर आपको सोया प्रोडक्ट्स पसंद नहीं, तो नट्स, फलियों को डायट में शामिल करें। ओमेगा-३ फैटी एसिड्स यदि आपके शरीर को नहीं मिल रहा, तो हार्मोंस में असंतुलन होगा। आप फ्लैक्स सीड्स (अलसी), अखरोट के सेवन से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

संगरूर| गांवखेड़ी जट्टा में आंखों का चैकअप कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन इनक टैक्स के प्रिंसिपल सचिव डा. जगतार सिंह ने किया। कैंप दौरान पुनरजोत आई सोसायटी की डाक्टरी टीम के मुखी डा. हरसजोत सिंह द्वारा 200 से ज्यादा मरीजों स्कूली छात्रों का चैकअप किया गया। इस मौके डा. जगतार सिंह ने कहा कि सभी को आंखों का समय-समय पर चैकअप करवाना चाहिए ताकि आंखों को किसी प्रकार का नुकसान हो। मौत के बाद आंखें दान करना बहुत ही नेक कार्य है। इससे दूसरे की अंधेर भरी जिंदगी में रोशनी सकती है। एसएमओ भगवान सिंह पुलिस लाईन ने कहा कि यदि हम शूगर का ईलाज सही तरीके से नहीं करवाते हैं तो इसका असर सीधा आंखों पर पड़ता है। पंजाब में 30 लाख लोग अंधेपन का शिकार हैं इसलिए आंखों का चैकअप करवाना जरूरी है। कैंप के दौरान मरीजों को दवा मुफ्त में मुहैया करवाई गई। मौके पर सरपंच जसविंदर कौर, दीवान सिंह, बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा झिड़ी साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह, एनआरआई जसपाल सिंह, मनप्रीत सिंह नंबरदार, कामरेड बलविंदर सिंह द्वारा डाक्टरी टीम को सम्मानित किया गया। मंच संचालन समाज सेवक चरन सिंह चोपड़ा ने किया।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info