healthplanet.net

Posted on

तिल हटाने का घरेलू उपाय |

अरंडी का तेल और बेकिंग सोडा

एक चम्मच अरंडी का तेल लें और इसके साथ एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. तैयार पेस्ट को उस तिल पर लगाएं, जिसे आप हटाना चाहते हैं और रात भर छोड़ दें और सुबह धो लें. कई दिनों तक लगातार ऐसा करने से तिल गायब हो जाएगा.

सेब का सिरका

सेब के सिरके की मदद से ऐसे मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता है, जो हमारी सुंदरता पर दाग की तरह होते हैं. सेब के सिरके में मैलिक और टार्टरिक नामक एसिड होते हैं, जो तिल या मस्सों को हटाने में मददगार होते हैं. तिल हटाने के लिए आप एक कॉटन पैड या थोड़ी सी रूई लेकर उसमें जरा सा एप्पल साइडर विनेगर लगा लें और अब उसे तिल पर अप्लाई करें और करीब घंटे भर के लिए उसे लगा रहने दें, दो-तीन बार ऐसा करने से तिल हट जाएंगे.

लहसुन

तिल को हटाने के लिए लहसुन को भी काफी कारगर माना गया है, चूंकि लहसुन काफी गर्म होता है इसलिए यह तिल को हटाने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल के लिए लहसुन की कलियों को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और इसे तिल पर लगाएं. इसके ऊपर से चिपकने वाली पट्टी लगा दें और रात भर के लिए छोड़ दें. इस पूरी प्रक्रिया को कई दिनों तक दोहराएं तिल हट जाएंगे.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा को हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. तिल को हटाने के लिए भी एलोवेरा कारगर है और ये बेहद सुरक्षित भी है. तिल के ऊपर थोड़ा सा एलोवेरा जेल लगाएं और उस जगह को एक पट्टी से ढक कर छोड़ दें और सूख जाने पर पट्टी हटाएं. चूंकि ये एक धीमी प्रक्रिया है तो आपको एलोवेरा जेल लगाकर कुछ हफ्तों तक लगाना होगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info