Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या टाइप 2 डायबिटीज को रिवर्स करना पॉसिबल? जानें इस बीमारी से जुड़ी जरूरी बातें
डायबिटीज को कंट्रोल रखना जरूरी होता है.
Is Diabetes Reversible: डायबिटीज की बीमारी से बड़ी तादाद में लोग जूझ रहे हैं. हर उम्र के लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा हो जाता है और लंबे समय तक रहता है तो डायबिटीज की समस्या हो जाती है. ब्लड शुगर लेवल आमतौर पर इन्सुलिन रेजिस्टेंस की वजह से बढ़ जाता है. हमारे शरीर में इंसुलिन रजिस्टेंस होने पर डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. डायबिटीज का असर हार्ट, ब्रेन और हड्डियों समेत शरीर के सभी अंगों पर होता है. लोगों के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डायबिटीज को इलाज के जरिए हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है? इस बारे में कुछ तथ्य आपको जान लेने चाहिए.
क्या है टाइप 2 डायबिटीज?
बड़ी संख्या में लोग टाइप 2 डायबिटीज की चपेट में आते हैं. यह डायबिटीज का सबसे कॉमन टाइप है. टाइप 2 डायबिटीज में व्यक्ति के शरीर में इंसुलिन तो बनता है, लेकिन रजिस्टेंस की वजह से उसका सही उपयोग नहीं हो पाता. ऐसी कंडीशन में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. टाइप 2 डायबिटीज बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल, मोटापा समेत कई वजहों से हो सकती है. इस डायबिटीज को कंट्रोल करके लोग आम जिंदगी जी सकते हैं. जबकि टाइप 1 डायबिटीज आमतौर पर कम उम्र के लोगों को आनुवांशिक कारणों की वजह से होती है. टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं होती.
क्या रिवर्स हो सकती है डायबिटीज?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है, जिसे इलाज और बेहतर लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. खासतौर से टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करना संभव होता है. हालांकि इलाज के बाद भी डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर हाई होने का खतरा बना रहता है. इस बीमारी को इलाज के जरिए पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता. ऐसे में आपको दवाइयों और लाइफस्टाइल व खान-पान का ध्यान रखकर इसे हमेशा कंट्रोल रखना चाहिए. कई बार मरीज बिना दवाइयों के ब्लड शुगर लेवल कई महीनों तक कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि डायबिटीज हमेशा के लिए खत्म हो गई है. अगर आप खाने-पीने और फिजिकल एक्टिविटी में लापरवाही करेंगे तो ब्लड शुगर फिर बढ़ जाएगा.
गुणकारी अरबी का जानें दिलचस्प इतिहास
इन टिप्स से कंट्रोल करें डायबिटीज
– अपने ब्लड शुगर लेवल को प्रतिदिन चेक करें
– हर दिन कम से कम 30 मिनट तक वॉक करें
– खुद को ज्यादा से ज्यादा फिजिकली एक्टिव रखें
– मौसमी फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें
– डॉक्टर की सलाह के बिना दवाइयां बंद न करें
– अपने वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें
– एल्कोहल से पूरी तरह दूरी बना लेना जरूरी है
– शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए
– परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
| --------------------------- | --------------------------- |