healthplanet.net

Posted on

Breastfeeding करवाने वाली महिलाओं को दिन में कितना पानी पीना चाहिए
आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रेस्‍टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को इस समय अधिक मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है।
water intake while breastfeeding
प्रेगनेंसी ही नहीं बल्कि इसके बाद भी महिलाओं को स्‍तनपान के लिए अपने आहार का ध्‍यान रखना पडता है। स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं के स्‍तनों में साढे सात सौ मिली दूध बनता है। इसलिए इन महिलाओं को अपने शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्‍न पानी पीना चाहिए लेकिन कितना पर्याप्‍त होता है?

स्‍तनपान के दौरान कितना पानी पीना चाहिए
यूरोपियन फूड सेफटी अथॉरिटी के अनुसार स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को रोजाना की निर्धारित मात्रा से 700 मिली अधिक पानी पीना चाहिए। आमतौर पर महिलाओं को दिन में 11.5 कप पानी पीना चाहिए। ऐसे में स्‍तनपान करवाने वाली मांओं को 11.5 कप से अधिक पानी पीने की जरूरत होती है। आप हर बार दूध पिलाने से पहले और बाद में एक गिलास पानी पिएं।
क्या Breastfeeding के दौरान इन चीजों का सेवन छोड़ देना चाहिए?
breastfeeding

मां बनने के साथ ही आपके ऊपर अचानक कई जिम्मेदारी आ जाती है। इस समय आपके ऊपर जो सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है अपने बच्चे को स्वस्थ रखना। बच्चे के अच्छे स्वास्थ और विकास के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है। हालांकि, जाने-अनजाने इस दूध से भी आप अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जो आपको डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए।

जब आप ज्यादा कॉफी पीती हैं तो कैफीन की कुछ मात्रा दूध में भी चली जाती है। कम मात्रा में हो तो यह बच्चे पर ज्यादा असर नहीं डालती है लेकिन कुछ सेंसिटिव बच्चे इससे प्रभावित हो सकते हैं। कैफीन वाले दूध का सेवन करने से बच्चे की नींद में खलल पड़ता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कॉफी पीने के दो घंटे बाद ब्लड में इसकी मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आपको दिन में बार-बार कॉफी पीने की आदत छोड़ देनी चाहिए।
breastmilk

जब आप शराब का सेवन करती हैं तो आपके खून में ऐल्कॉहॉल की मात्रा बढ़ जाती है। ब्रेस्टमिल्क के साथ भी ऐसा ही होता है। ऐसे में जब आपने शराब पी रखी हो तो स्तनपान कतई न कराएं।
ciggerate

स्मोकिंग ब्रेस्टमिल्क की मात्रा को कम कर देता है और कई तरह के हॉर्मोन्स को भीअसंतुलित कर सकता है जो बच्चे के लिए बेहद जरूरी हैं। हालांकि, कई माएं जो स्मोकिंग नहीं छोड़ पाती हैं वे बच्चे को दूध पिलाने से कतराती हैं। बता दें कि ऐसे में आपको बच्चे को अपना दूध जरूर पिलाना चाहिए। ब्रेस्टमिल्क ही बच्चे को स्मोकिंग के अन्य नुकसान से बचा सकते हैं।
anti-allergy

ज्यादातर माओं को लगता है कि अगर वे बच्चे को दूध पिलाती हैं तो उन्हें कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। जबकि ऐसी कुछ दवा ही हैं जो लेने से मना किया जाता है। अगर आपको किसी तरह की दवा लेनी हो तो डॉक्टर की सलाह से ले सकती हैं। हालाकि, सर्दी-जुकाम की दवाएं लेने पर आप थका हुआ महसूस कर सकती हैं। ऐसे में आपके लिए बच्चे का ध्यान रखना और मुश्किल हो जाएगा।
contraceptive

माना जाता है कि ब्रेस्ट फीडिंग के बाद गर्भ निरोधक नहीं लेना चाहिए। जबकि सच यह है कि प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत गर्भ से बच सकें इसके लिए इसे लेना जरूरी है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए कि आप किस तरह का गर्भ निरोधक इस्तेमाल करेंगी।
garlic

कई लोगों का मानना है कि लहसुन की वजह से दूध का स्वाद खराब हो जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको इसे छोड़ने की जरूरत नहीं है। बच्चे को धीरे-धीरे उसकी आदत पड़ जाएगी। आपके दूध में लहसुन का कितना भी स्वाद हो, वह ऊपर के दूध से बहतर ही है।
exposure-to-sun

अगर आप स्तनपान कराती हैं तो आपके लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। ऐसे में धूप में निकलना आपके शरीर में पानी की कमी कर सकता है। अगर किसी वजह से आपको धूप में जाना ही हो तो पर्याप्त पानी पीएं।


कैसे पहचानें पानी की कमी
आप अपने पेशाब के रंग से भी पानी की कमी की पहचान कर सकती हैं। शरीर के हाइड्रेट रहने पर पेशाब का रंग पीला होता है लेकिन अपर्याप्‍त पानी होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला आता है।
एक से ज्‍यादा बच्‍चों को दूध पिलाने पर महिलाओं को अपने पानी पीने की मात्रा में भी इजाफा कर देना चाहिए।

डिहाइड्रेशन के लक्षण
पर्याप्‍त मात्रा में पानी न पीने पर शरीर कुछ संकेत देता है। स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को अगर निम्‍न संकेत मिल रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में पानी की कमी हो रही है :

पेशाब ज्‍यादा पीला आना
थकान
चिडचिडापन
रूखी और फटी त्‍वचा
कब्‍ज
डिप्रेशन

क्या Breastfeeding के दौरान इन चीजों का सेवन छोड़ देना चाहिए?

breastfeeding

मां बनने के साथ ही आपके ऊपर अचानक कई जिम्मेदारी आ जाती है। इस समय आपके ऊपर जो सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है अपने बच्चे को स्वस्थ रखना। बच्चे के अच्छे स्वास्थ और विकास के लिए मां का दूध सबसे जरूरी होता है। हालांकि, जाने-अनजाने इस दूध से भी आप अपने बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग के दौरान आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। कई ऐसी चीजें हैं जो आपको डॉक्टर की सलाह से ही लेनी चाहिए।

जब आप ज्यादा कॉफी पीती हैं तो कैफीन की कुछ मात्रा दूध में भी चली जाती है। कम मात्रा में हो तो यह बच्चे पर ज्यादा असर नहीं डालती है लेकिन कुछ सेंसिटिव बच्चे इससे प्रभावित हो सकते हैं। कैफीन वाले दूध का सेवन करने से बच्चे की नींद में खलल पड़ता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कॉफी पीने के दो घंटे बाद ब्लड में इसकी मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आपको दिन में बार-बार कॉफी पीने की आदत छोड़ देनी चाहिए।
breastmilk

जब आप शराब का सेवन करती हैं तो आपके खून में ऐल्कॉहॉल की मात्रा बढ़ जाती है। ब्रेस्टमिल्क के साथ भी ऐसा ही होता है। ऐसे में जब आपने शराब पी रखी हो तो स्तनपान कतई न कराएं।
ciggerate

स्मोकिंग ब्रेस्टमिल्क की मात्रा को कम कर देता है और कई तरह के हॉर्मोन्स को भीअसंतुलित कर सकता है जो बच्चे के लिए बेहद जरूरी हैं। हालांकि, कई माएं जो स्मोकिंग नहीं छोड़ पाती हैं वे बच्चे को दूध पिलाने से कतराती हैं। बता दें कि ऐसे में आपको बच्चे को अपना दूध जरूर पिलाना चाहिए। ब्रेस्टमिल्क ही बच्चे को स्मोकिंग के अन्य नुकसान से बचा सकते हैं।
anti-allergy

ज्यादातर माओं को लगता है कि अगर वे बच्चे को दूध पिलाती हैं तो उन्हें कोई दवा नहीं लेनी चाहिए। जबकि ऐसी कुछ दवा ही हैं जो लेने से मना किया जाता है। अगर आपको किसी तरह की दवा लेनी हो तो डॉक्टर की सलाह से ले सकती हैं। हालाकि, सर्दी-जुकाम की दवाएं लेने पर आप थका हुआ महसूस कर सकती हैं। ऐसे में आपके लिए बच्चे का ध्यान रखना और मुश्किल हो जाएगा।
contraceptive

माना जाता है कि ब्रेस्ट फीडिंग के बाद गर्भ निरोधक नहीं लेना चाहिए। जबकि सच यह है कि प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत गर्भ से बच सकें इसके लिए इसे लेना जरूरी है। हालांकि, इसके लिए आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए कि आप किस तरह का गर्भ निरोधक इस्तेमाल करेंगी।
garlic

कई लोगों का मानना है कि लहसुन की वजह से दूध का स्वाद खराब हो जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको इसे छोड़ने की जरूरत नहीं है। बच्चे को धीरे-धीरे उसकी आदत पड़ जाएगी। आपके दूध में लहसुन का कितना भी स्वाद हो, वह ऊपर के दूध से बहतर ही है।
exposure-to-sun

अगर आप स्तनपान कराती हैं तो आपके लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। ऐसे में धूप में निकलना आपके शरीर में पानी की कमी कर सकता है। अगर किसी वजह से आपको धूप में जाना ही हो तो पर्याप्त पानी पीएं।


शिशु के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत मां का दूध ही होता है। ब्रेस्‍ट मिल्‍क में शिशु के विकास के लिए जरूरी सभी पोषक तत्‍व होते हैं। ब्रेस्‍ट मिल्‍क में लगभग 90 फीसदी पानी होता है इसलिए हर बार दूध पिलाने पर शरीर में काफी मात्रा में तरल पदार्थों की कमी हो जाती है।
इसलिए स्‍तनपान करवाने के दौरान अधिक पानी पीना जरूरी होता है।

कैसे दूर करें पानी की कमी
अगर आप शिशु को दूध पिलाती हैं और अपने शरीर में पानी की कमी से बचना चाहती हैं तो सोडा, कैफीन, चाय और शराब न पिएं। ये पेय पदार्थ शरीर में डिहाइड्रेशन पैदा कर सकते हैं।
चीनी या मीठा अधिक खाने से शरीर में पानी के अवशोषण में दिक्‍कत आती है इसलिए स्‍तनपान के दौरान फलों का रस न पिएं।
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी पीने का अपना रोज का टारगेट बनाएं और एक दिन में उतना पानी जरूर पिएं।

पानी में आप पुदीने की पत्तियां, स्‍ट्रॉबेरी, नींबू या खीरा डालकर भी पी सकती हैं। घर से बाहर निकलते समय हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। अपनी डायट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।
स्‍तनपान के समय शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है और इससे महिलाओं को कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। इस समय में पर्याप्‍त पानी पीने से न केवल महिलाओं को फायदा होता है बल्कि ब्रेस्‍ट मिल्‍क के जरिए शिशु के विकास में भी काफी मदद मिलती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info