Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या आप भी खाते हैं अधिक चावल तो संभल जाएं वरना हो सकते हैं सेहत को ये 5 बड़े नुकसान
Rice Side Effects in Hindi: चावल खाना बहुत लोगों को पसंद होता है। कुछ लोग रोटी की जगह चावल (Rice) ही प्रतिदिन दिन-रात के भोजन में खाते हैं। इसकी एक वजह ये भी होती है कि रोटी की बजाय चावल को बनाना बेहद आसान होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो चावल को हाथ भी नहीं लगाते, क्योंकि उन्हें लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है। जिन्हें डायबिटीज होती है उन्हें भी चावल (Chawal) नहीं खाने या बेहद कम मात्रा में खाने की सलाह डॉक्टर देते हैं। देश के कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां चावल खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। इन्हें तीनों टाइम चावल खाने को मिल जाए तो खा सकते हैं। चावल सबसे ज्यादा दाल, राजमा, छोले के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। कुछ जगहें तो राजमा-चावल, छोले-चावल, दाल-चावल खाने के लिए ही जाने जाते हैं। लेकिन, स्वस्थ रहने के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन सीमित मात्रा (Eating Rice everyday Side Effects in Hindi) में ही करना चाहिए। चावल जो लोग हद से ज्यादा खाते हैं, वे इसके कुछ नुकसान (Chawal khane ke nuksan) भी जान लें.....
चावला ओवरईटिंग का बनाता है शिकार
चावल खाने से पेट फूलने के साथ जल्दी भी भर जाता है। चावल खाकर तुरंत बिस्तर पर सोने चले जाना भी सही नहीं है। चावल की खासियत ये है कि ये जल्दी पचते हैं। ऐसे में आपको दोबारा भूख लगने लगती है और आप कुछ ना कुछ सारा दिन खाते रहते हैं। इससे आप ओवरईटिंग के शिकार हो सकते हैं।
डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है
चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जब आप प्रतिदिन अधिक मात्रा में चावल खाएंगे तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। चावल (Chawal khane ke nuksan) शुगर लेवल को बढ़ाता है। डायबिटीज के मरीजों को चावल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
बढ़ने लगता है वजन
जैसा कि बताया पके हुए चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में प्रतिदिन दोपहर, रात चावल खाएंगे, तो आपका वजन (Side Effects of Rice in Hindi) बढ़ सकता है। वजन अधिक है या बढ़ रहा है, तो चावल खाना बंद कर दें।
गैस की समस्या बढ़ सकती है
यदि आप चावल खाने के शौकीन हैं, तो सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस खाएं। ये ज्यादा हेल्दी होता है। सफेद चावल (Chawal adhik khane ke nuksan) में फाइबर अधिक नहीं होता है। ऐसे में इसे ज्यादा मात्रा में खाने से गैस की समस्या भी हो सकती है। कई बार पेट भारी और फूला हुआ नजर आता है।
चावल खाने से आती है सुस्ती
यदि आप ऑफिस या घर पर लंच टाइम में चावल-दाल भर पेट खाते हैं, तो आपने गौर किया होगा कि चावल (Side Effects of eating Rice in Hindi) खाने के थोड़ी ही देर बाद नींद सी आने लगती है। यह इसलिए होता है क्योंकि चावल शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। इसी कारण से नींद सी आने लगती है। फिर आप ऑफिस या घर का कोई भी काम एक-दो घंटे के लिए सही से नहीं कर पाते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |