healthplanet.net

Posted on

लिवर के लिए नुकसानदायक चाय- Teas That Affect Liver Health :-

पूरी दुनिया में पानी के बाद सबसे ज्यादा चाय पी जाती है। आज के समय में हर्बल टी का चलन भी बहुत ज्यादा बढ़ा है, लोग वजन कम करने से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अक्सर हर्बल टी का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ समय पहले हुए शोध में यह बात निकलकर सामने आई है कि बहुत ज्यादा चाय या कॉफी आदि का सेवन करने से लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी इन तरह की चाय का सेवन करते हैं तो जन लीजिए कौन सी चाय आपकी लिवर की सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती है-

1. ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी का सेवन भी लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। दिन में बहुत ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट का सेवन करने से आपके लिवर को गंभीर नुकसान होता है। इसलिए आपको दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी से ज्यादा नहीं पीना चाहिए।

2. दूध की चाय का सेवन

दूध की चाय का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको लिवर के अलावा पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसका सेवन करने से आपके लिवर में टॉक्सिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। बहुत ज्यादा चाय पीने से आपको लिवर में सूजन की समस्या भी हो सकती है।

3. कॉफी

कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। बहुत ज्यादा कॉफी पीने से आपको लिवर कैंसर का भी खतरा रहता है। एक शोध में भी इस बात की पुष्टि की गयी है कि बहुत ज्यादा कॉफी पीने से आपको लिवर डैमेज का खतरा ज्यादा हो जाता है।

4. मसाला चाय

बहुत ज्यादा मसाला चाय पीने से भी आपका लिवर खराब हो सकता है। मसाला चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपको समस्याएं हो सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info