healthplanet.net

Posted on

बच्चों को चाय देने के फायदे

हर्बल चाय, कैमोमाइल टी, अदरक की चाय और सौंफ की चाय सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। बच्चों को निश्चित मात्रा में ये चाय देने से कई फायदे मिल सकते हैं। बच्चों को सर्दी, खांसी, बदन दर्द और जुखाम में चाय दी जा सकती है। इसे पीने से बच्चों को सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।

बच्चों को चाय देने के नुकसान

कम उम्र में चाय पिलाने से बच्चों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। चाय पीने से कैल्शियम ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाता, जिस कारण बच्चों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

चाय पीने से बच्चों को नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन बच्चों में बेचैनी को बढ़ा सकता है।

ज्यादा चाय के सेवन से बच्चे चिड़चिड़े होने लगते हैं। बच्चों को किसी काम में मन नहीं लगता।

बच्चों को ज्यादा चाय पिलाने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

चाय का नियमित रुप से सेवन पर पर बच्चों में डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है।

इसलिए छोटे बच्चों को चाय न पिलाएं और न ही उनके सामने पिएं। इससे बच्चा जिद करेगा और आपको उसे चाय देना पड़ेगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info