healthplanet.net

Posted on

गुड़ खांसी और जुकाम को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह फेफड़ों के प्राकृतिक सफाई एजेंट के रूप में काम करता है । यह श्वसन मार्ग को साफ करने में मदद करता है और सांस लेने में मदद करता है।

सर्दी के लिए गुड़ से जुड़े घरेलू नुस्खे -

सर्दी होने पर गुड़ का सेवन अमृत के समान होगा। गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खांसी में खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेेगा। गुड़ का काढ़ा बना कर पीने से गले में काफी राहत मिलती है।

गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है। इससे आवाज भी काफी बेहतर हो जाती है।
जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ का एक टुकड़ा अदरक के साथ खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
गुड़ त्वचा की सेहत के लिए भी लाभकारी है। दरअसल यह रक्त से हानिकारक टाॅक्सिन को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है और रक्त संचार भी बेहतर करता है।
प्रतिदिन थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंहासो की समस्या से छुटकारा मिलता है साथ ही त्वचा में चमक आती है।
शरीर में आयरन की कमी होने पर गुड़ आपके काफी काम आ सकता है। गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है। एनिमिया के रोगियों के लिए गुड़ बेहद लाभकारी है।
गुड़ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। गुड़ में एंटी एलर्जिक तत्व होते हैं इसलिए एस्थमा होने पर गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
सांस संबंधी रोगों के लिए पांच ग्राम गुड़ को समान मात्रा में सरसों के तेल में मिलाकर खाने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
गला बैठ जाने और आवाज़ जकड़ जाने की स्थिति में पके हुए चावल में गुड़ मिलाकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक होता है एवं आवाज भी खुल जाती है।
कान में दर्द होने पर भी गुड़ काफी लाभदायक होता है। गुड़ को घी के साथ मिलाकर खाने से कान में होने वाले दर्द की समस्या से निजात मिलती है।
पीलिया हो जाने पर पांच ग्राम सोंठ में दस ग्राम गुड़ मिलाकर एक साथ खाने से काफी लाभ मिलता है।
महिलाओं को मासिक धर्म की समस्याओं में राहत देने के लिए भी गुड़ काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग मजबूत होता है।
अगर आपको भूख न लगने की बीमारी है, तो आपकी इस समस्या का इलाज भी गुड़ के पास है। गुड़ खाने से आपकी भूख खुलेेगी, पाचनक्रिया दुरुस्त होगी।
गुड़ एक अच्छा मूड बूस्टर भी है। यह आपके मूड को खुशनुमा बनाने में मदद करता है। इसके अलावा माइग्रेन की समस्या में भी गुड़ फायदेमंद साबित होता है।
खटटी डकारें आना या पेट की दूसरी समस्याओं में भी गुड़ में काला नमक मिलाकर चाटने से लाभ होता है। साथ ही यह तंत्रिका तंत्र को भी मजबूत करता है।
वजन कम करने के लिए भी गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है। शरीर में जल के अवधारणा को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है।

वैसे तो गुड़ सर्दियों में खाने से शरीर गर्म रहता है क्योंकि इसकी तासीर को गर्म माना जाता है। लेकिन पानी में गुड़ घोलकर पीने से यह शरीर को ठंडा रखता है और शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info