Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Kitchen Hacks: गर्मी में गुड़ को खराब होने से कैसे बचाएं, इस तरह सालों-साल चलेगा
How To Preserve Jaggery: गर्मी आते ही गुड़ काला पड़ जाता है और गुड़ में सफेद रंग की फंगस जैसी लग जाती है. ऐसे में अगर आप सालों तक गुड़ को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इस तरह गुड़ को स्टोर करें.
Jaggery Storage Tips In Summer: गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सर्दियों में गन्ने से गुड़ तैयार किया जाता है. मार्केट में आपको एकदम सफेद और स्वादिष्ट गुड़ मिल जाएगा, लेकिन गर्मी आते ही गुड़ काला हो जाता है और खराब होने लगता है. ऐसे में कुछ लोग जो गुड़ या शक्कर को साल भर के लिए खरीद लेते हैं उन्हें गुड़ को स्टोर करने का सही तरीका नहीं पता होता है. गर्मी में गुड़ पिघलने लगता और फंगस आने लग जाती है. हालांकि अगर आप सही तरीके से गुड़ को स्टोर करें तो ये सालभर तक खराब नहीं होता है. आइये जानते हैं गर्मी में गुड़ को खराब होने से कैसे बचाया जाए. पूरे सालभर के लिए गुड़ स्टोर करने का क्या है तरीका.
1- जिप लॉक बैग में स्टोर करें- अगर आप चाहते हैं कि गुड़ 1 से 2 साल तक चले और उसका स्वाद और रंग बना रहे तो इसके लिए आप जिप लॉक बैग में गुड़ को स्टोर करें. गुड़ को स्टोर करते वक्त ध्यान रखें कि जिप लॉक में हवा बिल्कुल न जाए. इसके लिए गुड़ को पेपर में टॉवल में रैप कर लें और फिर जिप लॉक बैग में डालें. अगर आपके पास जिप लॉक बैग नहीं हैं तो आप प्लास्टिक के साधारण बैग में भी स्टोर कर सकते हैं. पॉलिथिन में गुड़ को पैक करने के बाद किसी एयरटाइट डब्बे में रख दें. इससे सालों साल गुड़ खराब नहीं होगा.
2- फ्रिज में स्टोर करें- गुड़ को आप फ्रिज में भी रख सकते हैं. इसके लिए आपको प्लास्टिक की जगह स्टील का डब्बा लेना होगा और उसमें गुड़ को भरकर रख दें. अगर आप प्लास्टिक के डब्बे में रखेंगी तो गुड़ खराब हो सकता है. स्टील के डब्बे में गुड़ का रंग और स्वाद भी बना रहेगा. इस तरह करीब 6 महीने तक गुड़ खराब नहीं होगा. हां आपको ये ध्यान रखना है कि गुड़ में हवा या किसी तरह की नमी न आए.
3- सूखे पत्तों में स्टोर करें- गुड़ को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप सूखे पत्तों से बने दोने का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दोने को किसी डब्बे में नीचे रख दें. अब इसके ऊपर गुड़ रख दें और फिर दोने को ऊपर से ढ़कते हुए गुड के डब्बे का ढ़क्कन बंद कर दें. अगर आप इस तरह से गुड़ को स्टोर करेंगी तो ये 6 महीने तक खराब नहीं होगा.
| --------------------------- | --------------------------- |