Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
कब्ज होने पर दूध पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इस बारे में
Milk in Constipation in Hindi: कब्ज की वजह से सामान्य से लेकर कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए कब्ज से समय पर छुटकारा पाना जरूरी होता है। कब्ज (Constipation me Kya Kare) के दौरान खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कब्ज होने पर दूध पीना चाहिए कि नहीं (Should We Drink Milk During Constipation)? रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें कब्ज में दूध पीना चाहिए कि नहीं-
कब्ज एक सामान्य समस्या है, इसकी वजह से रोगी का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है। शौच के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। फाइबर की कमी, खराब लाइफस्टाइल और अस्वस्थ खान-पान कब्ज के मुख्य कारणों (Constipation Causes in Hindi) में शामिल हैं। पेट में दर्द रहना, सख्त मल, बदहजमी, थकान, आलस, सिर में दर्द और चेहरे पर मुहांसे होना कब्ज के प्रमुख लक्षण (Constipation Symptoms in Hindi) होते हैं।
कब्ज में दूध पीना चाहिए कि नहीं? (Can We Take Milk in Constipation in Hindi)
अगर आपको कब्ज रहता है, पेट साफ नहीं होता है तो आपको दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, दूध से बनी चीजों या डेयरी प्रोडक्ट को पचाने में पेट को काफी मेहनत करनी पड़ती है। पेट को डेयरी प्रोडक्ट पचाने में लंबा समय लग जाता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज अक्सर ही बना रहता है, तो दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें। कब्ज के रोगी को दूध और पनीर अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन दही, छाछ कब्ज की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं।
कब्ज में दूध कैसे पीना चाहिए? (Milk in Constipation in Hindi)
कब्ज होने पर दूध को साधारण तौर पर नहीं पीना चाहिए। लेकिन आप कुछ खाद्य पदार्थों के साथ दूध ले सकते हैं। इससे आपको कब्ज की समस्या में भी आराम मिलेगा। साथ ही दूध के जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।
एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच गुड़ मिलाकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
एक गिलास दूध में 2 सूखे अंजीर उबालकर खाएं। दूध पी लें, इससे कब्ज में आराम मिलेगा।
रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच देसी घी डालकर पिएं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा। कब्ज के लिए दूध और घी रामबाण है।
कब्ज दूर करने के उपाय (How to Get Rid From Constipation in Hindi)
कब्ज होने के तीन मुख्य कारण होते हैं। पहला-शरीर में फाइबर की कमी। दूसरा-अस्वस्थ खानपान, तीसरा-शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको इन कारणों को दूर करना होगा। जैसे-
कब्ज को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इस दौरान आपको लिक्विड डाइट लेना चाहिए। इसमें आप नारियल पानी, शरबत, सूप आदि पी सकते हैं।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए योगासन, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी है। इससे आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं।
कब्ज ठीक करने के लिए हेल्दी डाइट लें। इस दौरान मैदा, जंक फूड और फास्ट फूड खाने से बचें।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए फाइबर युक्त डाइट लें। इसमें अधिक मात्रा में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
अगर आपको भी अक्सर कब्ज बना रहता है, तो अपनी डाइट का खास ध्यान रखें। कब्ज होने पर डेयरी प्रोडक्ट का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। साथ ही रात को भी डेयरी प्रोडक्ट लेने से बचना चाहिए। कब्ज लंबे समय तक चलती है, तो बवासीर का कारण बन सकती है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
| --------------------------- | --------------------------- |