healthplanet.net

Posted on

नींबू में विटामिन सी अधिक होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करता है. नींबू पानी पानी से जी मिचलाना, उल्टी, गैस आदि की समस्या भी दूर होती है. अधिकतर महिलाओं को गर्भावस्था में कब्ज, अपच की समस्या होती है. नींबू का जूस इर्रिटेबल बाउल मूवमेंट को कंट्रोल करता है, जिससे कब्ज, डायरिया जैसी समस्याओं से बचाव होता है

गर्भावस्था के दौरान नींबू के रस के फायदे
गर्भावस्था में अगर आप उचित मात्रा में नींबू के रस का सेवन करती हैं तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे कि :

मॉर्निंग सिकनेस को दूर करता है : गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान गर्भवती महिलाओं को अक्सर जी मतली होती है। नींबू के रस का सेवन करने से इससे राहत मिल सकती है। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है।

ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल : नींबू के रस में कई तरह के विटामिन प्रचुरता में होते हैं जो शरीर में बेहतर रक्त प्रवाह में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर सही रहता है।

कब्ज से राहत : गर्भावस्था में कब्ज जैसी परेशानी महिलाओं में अक्सर होती है, इसलिए रोज सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अपच से आराम : नींबू का पानी पीने से अपच को भी ठीक किया जा सकता है। नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे पीने से फ्लू, सर्दी बुखार या अन्य संक्रमणों से बचा जा सकता है। वायरस और बैक्टीरिया से भी बचाव होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info