healthplanet.net

Posted on

एबॉर्शन के बाद निश्चित समय तक डॉक्टर से फॉलोअप जरूर लें। अगर गर्भपात के बाद पीरियड न आए तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।

मिसकैरिज के बाद पहला पीरियड: क्या होता है कम्प्लीट मिसकैरिज (Complete miscarriage)?


अक्सर महिलाओं के मन में कम्प्लीट मिसकैरिज (complete miscarriage) को लेकर सवाल रहता है।कम्प्लीट मिसकैरिज से मतलब प्रेग्नेंसी टिशू का यूट्रस से बाहर आ जाना होता है। या तो ये प्रोसेस नैचुरली होता है या फिर डॉक्टर डाइलेशन और क्यूरेटेज (dilation and curettage) की हेल्प ले सकते हैं। इस प्रोसेस की हेल्प से डॉक्टर यूट्रस से सभी टिशू निकालते हैं। कई बार डॉक्टर मेडिसिंस लेने भी सलाह देते हैं, जो कम्प्लीट मिसकैरिज या यूट्रस से टिशू को बाहर निकालने में मदद करती है। आपको पीरियड्स तब तक सामान्य नहीं होंगे जब तक यूट्रस से पूरी तरह से प्रेग्नेंसी टिशू बाहर नहीं निकल जाते हैं।

मिसकैरिज के बाद पहला पीरियड: क्या फिर रेग्युलर हो जाते हैं पीरियड्स?

अगर आपको मिसकैरिज के पहले समय पर पीरियड्स नहीं होते थे, तो मिसकैरिज के बाद भी ऐसा ही होगा। वहीं अगर आपको मिसकैरिज के पहले समय पर पीरिड्स होते थे, तो मिसकैरिज से चार से छह सप्ताह बाद भी रेग्युलर पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट की मानें तो,मिसकैरिज के दो सप्ताह बाद ही ओव्यूलेशन शुरू हो सकता है। मासिक धर्म या फिर पीरियड्स के पहले ही ओव्यूलेशन होता है, इसलिए महिलाएं मिसकैरिज के दो सप्ताह बाद तक फर्टाइल हो जाती हैं। डॉक्टर मिसकैरिज या गर्भपात के अक्सर बाद दो से तीन महीने रुकने की सलाह देते हैं ताकि महिला शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो जाए। मिसकैरिज के बाद पहला पीरियड (First Period After Miscarriage) शुरू होने पर और क्या बदलाव हो सकते हैं, आप इस बारे में डॉक्टर से भी जानकारी ले सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info