Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एचसीजी के स्तर में वृद्धि या गिरावट :
यदि आपके एचसीजी का स्तर 48-72 घंटों में दुगुना नहीं हुआ है तो क्या होगा ?
घबराएं नहीं। आंकड़ों को बार-बार पढ़ कर उलझें नहीं और अपने डॉक्टर से चर्चा करें।
15 प्रतिशत तक स्वस्थ गर्भधारण में, एचसीजी को दोगुना होने में 96 घंटे तक लग सकता है ।
लेकिन एचसीजी के स्तर में धीमी वृद्धि असामान्य रूप से स्थापित गर्भावस्था का संकेत हो सकती है, जिसे एक्टोपिक गर्भावस्था भी कहा जाता है। इस मामले में डॉक्टर आपको जांच की पुष्टि करने के लिए एक प्रारंभिक ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड करने की सलाह दे सकते हैं।
एचसीजी में धीमी वृद्धि को भी देखा जा सकता है यदि प्रेगनेंसी सामान्य स्थान पर है लेकिन सही तरह से विकसित नहीं हो रही है तो इस तरह की प्रेगनेंसी में गर्भपात हो सकता है।
एचसीजी के स्तर में गिरावट निश्चित रूप से एक अच्छा संकेत नहीं है और इसका मतलब जैव रासायनिक गर्भावस्था (बायोकेमिकल प्रेगनेंसी) या गर्भपात हो सकता है।
10. प्रसव या गर्भपात के बाद भी प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आना
एचसीजी का स्तर प्रसव या गर्भपात के बाद नकारात्मक होने में 4-6 सप्ताह तक का समय ले सकता है । यदि इस समय अवधि में यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता है तो यह पॉजिटिव परिणाम दिखा सकता है जो भ्रामक हो सकता है।
गोल्डन रूल – “सामान्य एचसीजी” के मापदंड अलग-अलग हो सकते हैं – एक एकल एचसीजी की वैल्यू एक महिला के लिए सामान्य और दूसरी के लिए असामान्य हो सकती है। एचसीजी के स्तर और गर्भावस्था के परिणामों के बीच बहुत गहरा संबंध है और आपको सर्वोत्तम मार्गदर्शन के लिए अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ / फर्टिलिटी एक्सपर्ट से परामर्श करने की सलाह दी जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |