healthplanet.net

Posted on

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वजन कम करने के लिए नींबू पानी अच्छा तो होता है मगर बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से कभी कभी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान (Lemon Water Side Effects in Empty Stomach in Hindi)

नींबू में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन, सोडियम और क्लोरीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। वजन कम करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है और कई समस्याएं हो सकती हैं। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान इस तरह से हैं-


1. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू में ऐस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह किडनी में यूरिन प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए बहुत संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

2. सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपकी हड्डियों के जोड़ों में मौजूद ऑयल कम होने लगते हैं।

3. नींबू पानी डाइयुरेटिक होता है और इसका खाली पेट बहुत ज्यादा सेवन करने से आपको पेशाब से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है।

4. सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है। नींबू में एसिडिक गुण ज्यादा होते हैं, जिसकी वजह से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचता है।

5. पाचन को दुरुस्त करने के लिए नींबू पानी फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से आपके पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info