Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Health Tips: लिवर को कमजोर बनाती हैं ये चीजें, तुरंत अपनी डाइट से हटा दें
Food For Healthy Liver: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको खाने से सफेद आटे से बनी चीजें कम कर देनी चाहिए. ज्यादा चीनी भी लिवर के लिए खतरनाक है. हेल्दी लिवर के लिए इन बातों का
लीवर को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए
Liver Health: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है. लिवर खून में मौजूद केमिकल लेवल को मेंटेन करता है. लिवर शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है. लिवर हमारी बॉडी का सबसे बड़ा ऑर्गन है. लिवर में खराबी आने पर पूरी सेहत पर असर पड़ता है. हालांकि लोग जाने-अनजाने में लिवर की हेल्थ का ख्याल रखना भूल जाते हैं. खान-पान में गड़बड़ी का असर लिवर पर भी पड़ता है. आपकी कुछ आदतों से लिवर खराब हो सकता है. ऐसे में आपको इन आदतों को बदल देना चाहिए. आइये जानते हैं आपकी कौन सी आदतें लिवर को खराब करती हैं.
कौन सी चीजें लिवर को पहुंचाती हैं नुकसान ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि शराब और मोटापा लिवर के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हैं. इसके अलावा खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी लिवर हेल्थ को खराब करती हैं. आपको इन्हें तुरंत अपनी डाइट से हटा देना चाहिए.
1- चीनी- ज्यादा चीनी खाने से शरीर को कई नुकसान होते हैं. चीनी खाने से मोटापा बढ़ता है और दांतों से जुड़ी समस्याएं होती हैं. ज्यााद चीनी का सेवन लिवर को भी नुकसान पहुंचाती है. ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर और हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप की वजह से लिवर की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. चीनी लिवर के लिए शराब के जितनी हानिकारक है.
2- सफेद आटा- आपको मैदा या फिर ज्यादा फाइन सफेद आटा खाने से बचना चाहिए. ये ज्यादातर प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें विटामिन, मिनरल और फाइबर की मात्रा बहुत कम हो जाती है. इस तरह के आटे से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है. आपको डाइट से मैदा से बना पास्ता, पिज्जा, बिस्कुट, ब्रेड जैसी चीजें हटा देनी चाहिए.
3- रेड मीट- मीट खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, लेकिन ज्यादा प्रोटीन वाले खाने को पचाने में लिवर को मुश्किल होती है. रेड मीट में प्रोटीन काफी होता है जिसे पचाने में लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ती है. ऐसे में ज्यााद प्रोटीन से लिवर संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है.
4- पेनकिलर्स- कुछ लोग जरा से दर्द में पेनकिलर्स खाने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपके लिवर पर असर पड़ता है. ज्यादा मात्रा में पेनकिलर दवाएं खाना आपके लिवर को डैमेज कर सकता है. इसलिए सोच-समझकर और डॉक्टर की सलाह पर ही पेनकिलर्स खाएं.
5- ज्यादा विटामिन ए- विटामिन ए हमारी हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है. इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. आप नारंगी फल और सब्जियों से विटामिन ए प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग विटामिन एक के सप्लीमेंट्स भी लेते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं. विटामिन A सप्लीमेंट्स की हाई डोज से लिवर की बीमारी बढ़ सकती हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |