Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स
Foods To Eat For Naturally Black Hair: ऐसे कई फूड्स हैं जो सफेद बालों को नैचुरली काला करने में लाभकारी साबित हो सकते हैं, जानें 10 फूड्स।
Foods To Eat For Naturally Black Hair: बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या का एक बड़ा कारण खराब खानपान या पोषक तत्वों से भरपूर आहार नहीं लेना है। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य की बात हो या त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने की, आपको संतुलित आहार और डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं, कि सफेद बालों को काला करने और बालों का झड़ना, कमजोर दो मुहे बाल, ड्राई हेयर और समय से पहले बाल सफेद होने जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए क्या खाएं? या डाइट में किन फूड्स को शामिल करें?
इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको सफेद बालों को काला करने और हेल्दी बालों के लिए 10 फूड्स बता रहे हैं।
सफेद बालों को काला करने के लिए 10 फूड्स- Foods To Eat For Naturally Black Hair In Hindi
1. विटामिन से भरपूर फूड्स
ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करें जिनमें बालों को स्वस्थ रखने वाले जरूरी विटामिन मौजूद हों जैसे विटामिन बी और बी12, बी7 या बायोटिन, डी, ई, ए आदि। यह बालों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
2. जरूरी मिनरल वाले फूड्स
जिंक, लोहा, मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर आदि जैसे जरूरी मिनरल्स बालों को हेल्दी रखने के लिए आपके फूड्स में होना जरूरी है। फल, हरी पत्तेदार सब्जियों में जरूरी विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।
3. अदरक का सेवन करें
अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए रोजाना नियमित रूप से अदरक वाली चाय, अदरक का पानी, यह 1 चम्मच अदरक को कूटकर या कद्दूकस करके इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।
4. ब्लैकस्ट्रैप गुड़ का सेवन करें
हफ्ते में कम से कम 3 दिन एक चम्मच ब्लैकस्ट्रैप गुड़ का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे बालों के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं।
5. आंवला खाएं
आंवला का सेवन करने से बालों की लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह शरीर में पित्त दोष को भी संतुलित करता है, जो समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण बनता है।
6. काले तिल खाएं
सफेद तिल की तुलना में काले तिल बालों के लिए अधिक फायदेमंद माने जाते हैं। यह बालों को सफेद होने से रोकता है और सफेद बालों को फिर से नैचुरली काला करने में मददगार है। कोशिश करें कि सप्ताह में 2-3 बार एक चम्मच काले तिल में गुड़ या शहद मिलाकर खाएं।
7. व्हीटग्रास जूस
सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास ताजा व्हीटग्रास जूस का रोजाना सेवन करना चाहिए। आप अपने शेक और स्मूदीज में भी एक चम्मच व्हीटग्रास पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
8. गाजर और गाजर का रस
बालों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना गाजर का सेवन या एक गिलास गाजर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।
9. केटालेज एंजाइम से भरपूर फूड खाएं
यह एंजाइम ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में मदद करता है और बालों को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह लहसुन, गोभी, शकरकंद, केल, ब्रोकली, बादाम आदि में प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।
10. अश्वगंधा
अश्वगंधा का सेवन सिर्फ बालों को ही हेल्दी नहीं रखने में मदद नहीं करता है, बल्कि इससे सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। आप अश्वगंधा का पाउडर, सप्लीमेंट आदि का दूध के साथ सेवन कर सकते हैं।
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर सफेद बालों की समस्या अनुवांशिक है, तो ऐसे में आप कुछ खास नहीं कर सकते हैं। मेडिकल कंडीशन के कारण बाल सफेद होने की समस्या में डॉक्टर से परामर्श करना सबसे ज्यादा बेहतर है। हालांकि आपको बालों को हेल्दी और नैचुरली काले बनाने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव करना भी जरूरी है, जैसे:
स्मोकिंग से सख्त परहेज करें, क्योंकि इससे बालों के रोम को नुकसान पहुंचता है।
धूप में अधिक समय बिताने से बचें, साथ ही बालों को हीट भी न करें।
हेयर ड्रायर जैसी मशीनों के प्रयोग से बालों को नुकसान न पहुंचाएं।
बालों में नियमित रूप से तेल जरूर लगाएं, सप्ताह में 2-3 बार पर्याप्त है।
ज्यादा केमिकल वाले शैंपू, और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स के प्रयोग से बचें।
| --------------------------- | --------------------------- |