Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
बहुत ज्यादा खाने से पेट हो गया है खराब तो बस आजमाकर देख लें रसोई की यह चीज, मिलेगा दर्द से तुरंत आराम
Stomach Ache Home Remedies: रसोई की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें सही तरह से खाया-पिया जाए तो कई पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करने में असरदार होती हैं. जानिए पेट खराब होने पर या पेट दर्द में किस नुस्खे से मिलती है राहत.
Home Remedies: कई बार जाने-अनजाने हम ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पेट के लिए नुकसानदायक साबित होती हैं. पेट में दर्द (Stomach Ache) हो सकता है, पेट खराब हो जाता है, फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) हो जाती है या दस्त और उल्टी जैसे हालात भी बन जाते हैं. ऐसे में घर की कुछ चीजें पेट की गड़बड़ी और पेट दर्द कम करने में सहायक साबित हो सकती हैं. यहां जानिए इस दिक्कत से निपटने के घरेलू उपाय और उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका.
मेथी और दही
फूड पोइजनिंग या पेट खराब होने पर दर्द को दूर करने का एक आसान तरीका है मेथी (Fenugreek Seeds) और दही का सेवन. दही के एंटीबैक्टीरियल गुण पेट के बैक्टीरिया को दूर करने में मददगार हैं. वहीं, मेथी के दाने सोल्यूबल फाइबर के अच्छे स्त्रोत है जो मलत्याग को आसान बनाने का काम करते हैं. एक चम्मच दही और एक चम्मच मेथी के दाने खाएं. इन दानों को चबाने के बजाय सिर्फ निगला जाता है.
अदरक
पेट की दिक्कतों में अदरक (Ginger) बेहद असरदार साबित होता है. नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के चलते अदरक पेट को आराम देने में मददगार साबित होता है. एक कप पानी में अदरक को घिस कर डालें और उबाल लें. इस पानी में हल्की चीनी या एक चम्मच शहद मिलाएं और चाय की तरह पिएं. पेट को राहत मिलेगी और जी मिचलाना भी दूर होगा.
लहसुन
पेट की दिक्कतों में एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन भी किया जा सकता है. एक लहसुन के टुकड़े को एक गिलास पानी के साथ निगलें. इसके अलावा आप पेट दर्द में एक से दो चम्मच लहसुन का जूस भी पी सकते हैं.
केले
फूड पोइजनिंग में केला भी खाया जा सकता है. केले हल्के होते हैं और पचाने में भी आसान हैं. केले (Banana) में पाई जाने वाली पौटेशियम की मात्रा मसल कोंट्रेक्शन को दूर करती है. रोजाना एक पका केला खाया जा सकता है.
सेब
सेहत के लिए सबसे अच्छे साबित होने वाले फलों में से एक है सेब. इसके सेवन से हार्टबर्न और एसिड रिफलक्स से छुटकारा पाया जा सकता है. सेब बैक्टीरिया को दूर कर पेट दर्द और दस्त की दिक्कत को दूर करने में असरदार है.
| --------------------------- | --------------------------- |