healthplanet.net

Posted on

पीरियड्स जल्दी लाने के उपाय - Periods Jaldi Lane Ke Liye Gharelu Upay in Hindi

1. विटामिन सी की सहायता से

विटामिन-सी की हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की रासायनिक प्रक्रियाओं में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उदाहरण के लिए, ये विभिन्न संदेशों को तंत्रिकाओं तक पहुँचाती है और इसके साथ ही ऊर्जा के प्रवाह में भी इसकी भूमिका होती है। यही नहीं ये मासिक धर्म को शीघ्र लाने में भी मदद करती है। इसकी खास बात ये है कि यह नींबू, टमाटर, संतरा, ब्रोकली, कीवी फल और अजमोद आदि फलों में आसानी से मिल सकता है।

2. गर्म पानी का पैक लेकर

बहुत ही आसानी से उपलब्ध होने वाला तरीका है गर्म पानी और इसके उपयोग से पीरियड्स को जल्दी लाने में बहुत लाभ मिलता है। इस तरीके को अपनाने के लिए आपको किसी पैकेट या बोतल में गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गरम पानी लेना है। फिर उसको पेट के निचले भाग में प्रत्येक दिन 10-15 मिनट तक सिकाई करें। ऐसा करने से भी आपका पीरियड शीघ्रता से शुरू होने की संभावना बढ़ेगी।

3. संभोग से भी पीरियड्स को जल्दी ला सकते हैं

ये पढ़कर आप अचंभित जरूर हो सकते हैं लेकिन ये सच है। दरअसल जब भी आप सहवास में होते हैं तब आपके शरीर में कई तरह के हार्मोन्स रिलीज होते हैं। इन हार्मोनों में कुछ मासिक धर्म को जल्दी लाने वाले भी होते हैं।

4. अदरक की चाय की सहायता से

यदि आप पीरियड को जल्दी लाना चाहती हैं तो आप इसके लिए प्रत्येक दिन आपको दो कप अदरक की चाय पीनी होगी। ये एक बेहद सुलभ तरीका है, लेकिन कई लोगों को चाय पीना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग रोज सुबह अदरक को गुड़ के साथ लें।

5. पपीते की मदद से

पपीता एक ऐसा फल है जिसमें बेहतरीन स्वाद के साथ ही भरपूर विटामिन भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्वों के साथ ही कैरोटीन भी पाया जाता है जो कि महिलाओं के पीरियड को जल्दी लाने में मददगार है। दरअसल पपीता खाने से एस्ट्रोजेन नाम का हार्मोन स्रावित होने के लिए प्रोत्साहित होता है।

6. तनाव से दूर रहकर

वैसे तो तनाव से दूर रहना हमारे लिए हर तरीके से फायदेमंद होता है। तनाव से दूर रहना हमें कई परेशानियों से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तनावग्रस्त रहने से हमारा शरीर हार्मोन रिलीज करने में देरी करता है। यदि आप तनाव मुक्त हैं तो शरीर में हार्मोन समय पर रिलीज हो जाते हैं जिससे कि पीरियड्स आने में अनावश्यक देरी नहीं होती है।

7. कुछ मसाले भी हैं मददगार

मसाले के रूप में तो धनिया का इस्तेमाल खूब किया होगा, लेकिन अब आप इसे पीरियड्स को जल्दी लाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दो कप पानी में एक छोटी चम्मच धनिया के बीज डालकर तब तक उबालें जब तक पानी एक कप न रह जाए। अब धनिया को छानकर निकाल लें और इस पानी को दिन में तीन बार पिएं।
पानी में मेथी का बीज डालकर भी ऐसे ही उबालें और फिर इसे छानकर पानी को पीते रहें।
दिन में एक छोटा चम्मच तिल का बीज 2 बार गर्म पानी के साथ लेने से भी पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद मिलती है।
रात में सोने से पहले एक ग्लास में दो छोटे चम्मच सौंफ का बीज मिलाकर छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को पिएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info