Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खांसी खत्म होने के बाद भी गले की खराश से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत
गले की खराश बढ़ा सकती है परेशानी,
Remedies for Soar Throat: बदलते मौसम के साथ सर्दी और खांसी होना सामान्य बात है, लेकिन कई बार लंबी खांसी के बाद गले में खराश की समस्या होने लगती है. हेल्थलाइन के अनुसार, गले में खराश बैक्टीरियल इंफेक्शन या खाने में बदपरहेजी के कारण हो सकती है. इसके अलावा अधिक खांसी के कारण गले में जख्म हो जाते हैं, जो खराश के लिए जिम्मेदार माने जा सकते हैं. गले में होने वाली खराश कई बार लंबे समय तक परेशान करती है. ऐसे में अधिक मात्रा में दवाइयां लेना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. दवाओं के साइड इफेक्ट से बचने के लिए घरेलू नुस्खों या उपायों का सहारा लिया जा सकता है. ये एक प्राकृतिक तरीका है खराश की समस्या से छुटकारा पाने का. चलिए जानते हैं गले में खराश होने पर कौन सा घरेलू नुस्खा फायदेमंद साबित हो सकता है.
शहद की चाय पिएं
सदियों से सर्दी और खांसी के लिए शहद का प्रयोग फायदेमंद माना जाता रहा है. खांसी के अलावा खराश होने पर भी शहद फायदेमंद साबित हो सकता है. शहद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं. खराश होने पर चाय में शहद डालकर पीने से आराम मिल सकता है.
बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए ये खाएं
नमक के पानी से करें गरारे
नमक के पानी से गरारे करने से गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. ये गले में मौजूद बैक्टीरिया को मारने का काम करता है. एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर गरारा करना चाहिए. इससे गले की सफाई होगी और सूजन में भी राहत मिलेगी. गले में खराश होने पर हर एक घंटे में गरारा करना चाहिए.
बेकिंग सोडा से कुल्ला करें
बेकिंग सोडा और नमक के पानी के मिश्रण से गरारे करने से भी खराश में राहत मिल सकती है. ये बैक्टीरिया को मारने के साथ फंगस को बढ़ने से रोक सकता है. एक कप गर्म पानी में ¼ चम्मच बेकिंग सोडा और 1/8 चम्मच नमक डालकर मिश्रण तैयार कर लें और दिन में तीन से चार बार इससे कुल्ला करें. फिर सादे पानी से मुंह साफ कर लें. इससे गले में जल्द आराम मिल सकता है.
मेथी का सेवन
मेथी एक बेहतरीन हर्ब है, जिसका उपयोग कई बीमारियों में किया जाता है. गले में खराश होने पर मेथी की चाय का सेवन किया जा सकता है. मेथी की चाय पीने से दर्द, जलन और सूजन में राहत मिल सकती है. मैथी बैक्टीरिया को मारने का काम बखूबी कर सकती है. एक कप गर्म पानी में मेथी के दानों को उबालकर चाय बनाएं. बेहतर स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. मैथी की चाय को दिन में दो बार पिया जा सकता है.
| --------------------------- | --------------------------- |