Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट फूड है केला, इन 4 तरीकों से सेवन करने पर मिलेगा दोगुना लाभ
वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से आप खुद को हेल्दी और सेहतमंद बना सकते हैं।
वजन बढ़ाना उतना ही मुश्किल होता है जितना मोटापे से परेशान लोगों के लिए वजन कम करना होता है। अगर आप भी अपना वजन बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो केला आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके रोजाना सेवन से आप खुद को हेल्दी और सेहतमंद बना सकते हैं। ये एक ऐसा फल है जो हर मौसम में बहुत आसानी से मिल भी जाता है। इसके सेवन से आप अपना वजन तो बढ़ा ही सकते हैं साथ ही इससे स्वास्थ्य को कई लाभ भी होते हैं। केला बालों, त्वचा और सेहत सभी के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फॉलिक एसिड, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फाइबरऔर भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर रोज 2 से 3 केले खाने से आप अपना वजन बहुत ही आसानी से बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसका सेवन किस तरह से किया जा रहा है इसका ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि सही तरीके से सेवन करने पर ही आपको केले का भरपूर लाभ मिल सकता है।
इन 4 तरीकों से केले का सेवन करने पर मिलेगा भरपूर लाभ
केला और दही
नियमित रूप से केले और दही का शेक पीने कुछ ही दिनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा। इसके लिए आप दो केले और दही को मिक्सी में ब्लैंड कर लें। आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें शहद भी मिलाकर ले सकते हैं। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप केले और दही का सेवन दिन के कम से कम 2 बार करें। इसके लिए आपको फुल फैट दही का इस्तेमाल करना होगा। यह काफी अच्छा वेट गेन ड्रिंक के रूप में काम करता है।
दूध और केला
केला
गर आप बहुत ज्यादा दुबले-पतले हैं और तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दिनभर में तीन बार बनाना शेक पिएं। इसके लिए आप दूध और केले को ब्लैंड कर शेक बना लें। आप चाहें तो इसमें शहद या ब्राउन शुगर भी डाल सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आपको इस शेक में फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। दूध और केले के शेक से आपका भी हेल्दी होने का सपना पूरा हो सकता है।
केले के साथ खाएं मेवे
केला
मेवों के साथ अगर केले का सेवन भी किया जाए तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके लिए आप 10 बादाम को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसके छिलकों को निकालें। केले, दूध और बादाम का शेक तैयार करें। इसे नियमित रूप से पीने से आप अपना वजन बहुत तेजी से बढ़ा सकते हैं।
डायबिटीज पेशेंट रोजाना खाली पेट इन 3 चीजों का करें सेवन, कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल
केले और मक्खन
केला
केले और मक्खन को साथ में खाने से आप कुछ ही दिनों में अपना वेट बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में मक्खन लें। इसमें केला मैश कर लें। आप चाहें तो इसमें ब्राउन शुगर भी डाल सकते हैं। यह सभी तरह के लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना केले और मक्खन के सेवन से आपको हेल्दी शरीर मिल सकता है।
इस तरह भी कर सकते हैं केले का सेवन
सुबह-सुबह दो केले खाने के बाद गुनगुना दूध पी लें। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और आपका वजन भी बढ़ेगा।
आप चाहें तो लंच के बाद भी दो केले खा सकते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है और वजन बढ़ता है।
एक गिलास दूध में घी, इलायची पाउडर डालें। इसमें केला मैश कर लें। अब इसे रोजाना पिएं। इससे शरीर हेल्दी होगा और वजन बढ़ेगा।
| --------------------------- | --------------------------- |