Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या केला खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है?
Is banana good for constipation : कब्ज की समस्या होने पर मल त्याग को दौरान परेशानी और दर्द होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए केला का सेवन करें
केला एक बेहद स्वादिष्ट फल है। यह आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। सुबह नाश्ते में केला का सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है। यह लंबे समय तक पेट को भरा रख सकता है। लेकिन क्या केला का सेवन आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं? इस सवाल का जवाब है- हां! केले का सेवन कब्ज दूर करने में फायदेमंद होता है। दरअसल केला में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ए, बी, सी और बी6 पाए जाते हैं, जो आपकी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आप कब्ज की समस्या में केला खा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कब्ज की समस्या में केला का सेवन कैसे फायदेमंद है और आप किन तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।
क्या केला खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है?
केला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके आंत में मौजदू स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह मल त्याग में आने वाले परेशानी को दूर करता है और आपके पेट को साफ करता है। केला पाचन तंत्र को भी स्वस्थ बनाए रखता है। स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए आप रोजाना 2 केले का सेवन कर सकते हैं।
कब्ज दूर करने के लिए कौन-सा केला खाना चाहिए?
दरअसल केले को कच्चे और पके दोनों तरीकों से खाया जाता है। लेकिन कब्ज दूर करने के लिए आपको पके हुए केले का सेवन करना चाहिए। दरअसल कच्चे केले में बहुत अधिक स्टार्च होता है जिसे पचाना मुश्किल होता है जिससे आपको कब्ज हो सकता है। इसके अलावा पीले केले को पचाना आसान होता है। पके केले में घुलनशील फाइबर होता है और यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही इससे आंत से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती है।
कब्ज की समस्या में केला खाने के फायदे
1. केला में फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं।
2. केले में पोटैशियम और विटामिन बी होते हैं, जो कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
3. यह पोषक तत्वों से पानी को अवशोषित करता है, जिससे मल त्याग में मदद मिलती है।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए केले का उपयोग कैसे करें?
कब्ज की समस्या में आप 2-3 केले का सेवन दिनभर में कर सकते हैं। इसके अलावा आप पेट की समस्याओं में केला, दही और शहद का सेवन कर सकते हैं। केले को मैश करके ईसबगोल की भूसी के साथ खान से भी कब्ज में बहुत आराम मिलता है। आप केला शेक और स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |