healthplanet.net

Posted on

ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज

ऑस्टियोपोरोसिस का इलाज (osteoporosis treatment) नीचे बताया गया है।

बिसफ़ॉस्फ़ोनेट्स दवाई: बिस्फोस्फोनेट के लिए अलेंड्रोनेट (बिनॉस्टो, फॉसैमैक्स), रिस्ट्रोनेट (एक्टोनेल, एटेल्विया) इबैंड्रोनेट (बोनिवा), ज़ोलएड्रोनिक एसिड (रेसला, ज़ोमेटा) जैसी दवा ले सकते हैं।

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा: मोनोक्लोनल एंटीबॉडी दवा बिसफ़ॉस्फ़ोनेट की तुलना में बेहतर या समान बोन डेंसिटी दिखाती है। इसका सेवन करने से सभी प्रकार के फ्रैक्चर की संभावना कम हो जाती है।

एस्ट्रोजन थेरेपी: मीनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति शुरु होने के बाद हड्डियों की घनत्वता बनाए रखने के लिए एस्ट्रोजन थेरेपी सफल साबित हो सकती है। लेकिन ये ध्यान रहे कि एस्ट्रोजन थेरेपी से स्तन कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, रक्त के थक्कों के होने के साथ-साथ हृदय सम्बंधित रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।

रिप्लेसमेंट थेरेपी: पुरूषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होनो पर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इस खतरे से बचने के लिए शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में सुधार ज़रूरी है जिसके लिए रिप्लेसमेंट थेरेपी की जाती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info