Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एलर्जी की वजह से आप भी तो नहीं पड़ रहे बीमार? इन उपायों से मिलेगी राहत
कई बार आपने देखा होगा कि धूल, मिट्टी के संपर्क में आकर या फिर घर से बाहर निकलने में धुएं से नाक और गले में जलन सी होने लगती है। इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से भी शरीर बीमार पड़ जाता है या फिर त्वचा में कुछ खुजली या दाने से हो जाते हैं।
बहुत बार हम इस तरह की बीमारी का मतलब नहीं समझ पाते हैं। लेकिन यह शरीर में होने वाली एलर्जी के लक्षण होते हैं। इसमें हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली किसी विशेष वस्तु के प्रति संवेदनशील हो जाती है। इस तरह की एलर्जी से बचाव के लिए जरूरी है कि सबसे पहले हम यह जाने की एलर्जी कितने तरह की होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
बहुत बार एलर्जी आनुवांशिक होती है
कुछ लोगों के शरीर में एलर्जी की समस्या आनुवांशिक होती है। ऐसे लोगों के शरीर में जन्म से ही एलर्जी को पहचानने वाले तत्व मौजूद होते हैं। ज्यादातर यह समस्या लड़कियों के मुकाबले लड़कों में अधिक होती है।
क्या अस्थमा की बीमारी हमेशा एलर्जी के कारण होती है
धूल मिट्टी की एलर्जी से अस्थमा की बीमारी हो जाती है लेकिन अस्थमा होने के और भी बहुत से कारण हो सकते हैं।
खाने से एलर्जी
बहुत से लोगों को खाने की चीजों से भी एलर्जी होती है। जैसे कुछ बच्चे या वयस्क गेंहू, राईं, बाजरा, मछली या अंडे को खाने के प्रति संवेदनशील होते हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से एलर्जी के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसके अलावा बहुत सी खाने की चीजों के प्रति लोगों में संवेदनशीलता नजर आती है।
एलर्जी के लक्षण क्या हैं
अगर किसी को कुछ खाने से एलर्जी हो गई है तो उसे उल्टी, दस्त हो सकते है। इसके अलावा भूख न लगना, मुंह, गला, आंख, त्वचा में खुजली होना भी लक्षण है। किसी विशेष मौसम में संक्रमण वाले भोजन से जो एलर्जी होती है, उसमें पेट में दर्द और मरोड़ पड़ने लगती है।
धूल, मिट्टी से एलर्जी
एक अनुमान में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर लोगों को एलर्जी की समस्या धूल, धुएं, मिट्टी से होती है। इस तरह की एलर्जी में आंखें लाल हो जाती है, उसमें खुजली होने लगती है और पानी बहने लगता है आंख से। साथ ही नाक पर भी इसका असर पड़ता है।
एलर्जी से बचाव के उपाय
किसी भी तरह की एलर्जी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि सावधानी बरती जाए। आंकड़ों में पता चला है कि 25 प्रतिशत भारतीयों की एलर्जी कुछ समय बाद अस्थमा में बदल जाती है। इसका सबसे बढ़िया उपाय है कि मौसम बदलने पर कुछ एहतियात बरते जाएं। धूल, मिट्टी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। खाने वाली चीजों से एलर्जी हो तो उन खाद्य पदार्थों का परहेज करने में ही भलाई है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। सही समय पर डॉक्टरों की सलाह से दवाइयों का सेवन करें क्योंकि आजकल ऐलोपैथी में एलर्जन का पता करके विधिवत् उपचार किया जाता है।
| --------------------------- | --------------------------- |