Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दिन में 2 बार वर्कआउट करते हैं तो आपके लिए है ये आर्टिकल, जान जाएंगे फायदे और नुकसान
हर बॉडी अलग होती है और हर बॉडी की कैपेसिटी अलग होती है। हालांकि एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन ओवरएक्सरसाइज करने से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आज के समय में जहां कुछ लोगों के लिए अपनी फिटनेस के लिए समय ही नहीं है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिन में 2 बार एक्सरसाइज करते हैं। आज हम आप दिन में दो बार वर्कआउट करने के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
अगर आप फिटनेस फ्रीक है और आपको पूरा दिन जिम में बिताना पसंद है तो सावधान हो जाइए। यदि आपको सुबह और शाम दोनों टाइम जिम जाते हैं तो क्या आपको पता है कि इससे आपको फायदा मिलता है या नुकसान होता है? यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी बॉडी के लिए कितनी देर वर्कआउट करना पसंद है। हर बॉडी अलग होती है और हर बॉडी की कैपेसिटी अलग होती है। हालांकि एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन ओवरएक्सरसाइज करने से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आज के समय में जहां कुछ लोगों के लिए अपनी फिटनेस के लिए समय ही नहीं है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिन में 2 बार एक्सरसाइज करते हैं। आज हम आप दिन में दो बार वर्कआउट करने के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
कौन कर सकता है दिन में 2 बार वर्कआउट?
कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि वह जितना वर्कआउट करेंगे उतने ही फिट रहेंगे। यह सच कि वर्कआउट करने से बॉडी फिट रहती है और कई रोगों से छुटकारा भी मिलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिनभर एक्सरसाइज ही करते रहें। इससे लाभ के बजाय नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। दिन में दो बार की एक्सरसाइज एथलीक, रेसलर और स्पोर्टपर्सन को करने की सलाह दी जाती है। इन लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा होता है कि उनकी बॉडी 2 टाइम की एक्सरसाइज को सहन कर जाती है। वहीं आम लोगों के लिए दिन में 2 बार की एक्सरसाइज नुकसानदायक साबित हो सकती है। यदि आप एथलीक, रेसलर और स्पोर्टपर्सन में से कुछ नहीं हैं और फिर भी दिन में 2 बार एक्सरसाइज करते हैं तो आपको इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
दिन में 2 बार वर्कआउट करने के फायदे और नुकसान
यदि आप दिन में 2 बार यानि कि सुबह-शाम हल्के फुल्के व्यायाम करते हैं तो ये आपकी बॉडी के लिए ठीक हैं। इनसे नुकसान होने की संभावना बहुत ही कम होती है। जबकि यदि आप हाई इनटेनसिटी वाली एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको चोट लगने का डर रहता है। यदि आप वर्तमान में बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं और दूसरों की देखादेखी दिन में सीधा 2 बार एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं तो इससे आपकी बॉडी स्ट्रेस लेवल में आ सकती है। इस स्थिति में आपकी हार्ट रेट और ब्लड सर्कुलेशन दोनों तेजी से बढ़ सकता है। साथ ही हॉर्मोनल बैलेंस भी बिगड़ जाता है। यदि आप एक दिन में कई वर्कआउट करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव का खतरा भी अधिक होता है। यह काफी दर्दनाक और खतरनाक हो सकता है। इससे अन्य समस्याएं जैसे बॉडी में तेज दर्द, चलने में कठिनाई और रीढ़ की हड्डी में क्षति हो सकती है।
| --------------------------- | --------------------------- |