Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
अदरक की चाय को हम सभी पसंद करते हैं। खासकर सर्दियों में अदरक की चाय की खपत बहुत बढ़ जाती है। आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधि गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर कोरोना काल में अदरक का महत्व बढ़ गया है। डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए अदरक, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, हल्दी आदि चीज़ों का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। वहीं, सर्दियों में इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। हालांकि, अति किसी भी चीज़ की नुकसानदेह साबित होती है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में अदरक वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-
गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है
अदकर की चाय पीने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके बाद ही अदरक की चाय का सेवन करें। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भवती महिलाओं को दिनभर में महज 1500 mg अदरक का सेवन करना चाहिए। अगर इससे अधिक सेवन करते हैं, तो गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए अधिक मात्रा में अदरक अथवा अदरक की चाय का सेवन बिल्कुल न करें।
रक्तचाप बढ़ सकता है
कई शोध में खुलासा हो चुका है कि अदरक के सेवन से रक्त चाप घटता है जो कि उच्च रक्त चाप के मरीजों के लिए दवा समान है। वहीं, निम्न रक्त चाप और सामान्य रक्त चाप के लोगों को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
बालों के बढ़ने में बाधक है
चीन के एक शोध में खुलासा हुआ है कि अदरक के सेवन से बालों के बढ़ने में बाधा आती है। अगर आप लंबे बाल के लिए कोई उपाय अपना रहे हैं, तो अदरक की चाय का सेवन बिल्कुल न करें। अदरक के सेवन से बाल नहीं बढ़ते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |