healthplanet.net

Posted on

क्‍या हाई बीपी में खानी चाहिए अदरक ?

सर्दियों में अदरक का सेवन फायदेमंद होता है पर कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जिनमें अदरक के सेवन को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। इन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर के संदर्भ में।
सर्दियों में अदरक का सेवन फायदेमंद होता है पर कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जिनमें अदरक के सेवन को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। इन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर के संदर्भ में।

सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय हर किसी की पहली पसंद होती है। अदरक की तासीर काफी गर्म होने के कारण यह सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के साथ सर्दी-खांसी, गले की खराश, फ्लू जैसी कई बीमारियों से बचाती है। यही एक ऐसा मौसम होता है जिसमें लोग अदरक का सेवन ज्यादा मात्रा में करते है। पर जहां एक और अदरक के गुण शरीर के लिये फायदेमंद होते है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों के लिये इसका सेवन करना शरीर में जहर को फैलाने के बराबर होता है।

अगर हीमोफीलिया से हैं पीड़ित - जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें अदरक का सेवन करने से बिल्‍कुल दूर रहना चाहिये। खासकर हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों को। क्योंकि अदरक खून को पतला करने का काम करती है, जिस वजह से शरीर पर इसका संचार काफी तेजी से होता है। अदरक उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है जिन्हें खून का थक्का जमने की परेशानी होती है।

रेगुलर दवाइयों का सेवन करने वाले - हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्ति या फिर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नियमित दवाइयों का सेवन करना जरूरी होता है। ऐसे लोग जो दवाईयों का सेवन नियमित रूप से करते है उन्हें अदरक का सेवन करने से बचना चाहिये। क्योंकि दवाइयों में मौजूद ड्रग्स जैसे बेटा-ब्लॉकर्स, एंटीकोगुलैंट्स और इंसुलिन अदरक के साथ मिलकर खतरनाक मिश्रण बनाते हैं।

प्रेग्नेंसी में रहे दूर - गर्भावस्था के दौरन अदरक का सेवन काफी नुकसान दायक साबित होता है क्योकि अदरक की तासीर काफी गर्म होती है। इस दौरान अदरक का सेवन प्रीमेच्योर डिलीवरी और लेबर होने के खतरे को बड़ा सकता है।

कम वजन वाले लोग – अदरक का सेवन वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन लगातार करने से आपकी भूख को कम कर आपको पतला करने मंदद कर सकता है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद है, लेकिन पहले से अपने कम वजन से परेशान लोग इसे अवॉइड ही करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info