Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दांतों के लिए अदरक और नमक के फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
Ginger and salt for teeth whitening: अदरक और नमक का इस्तेमाल करने से आपके दांत सफेद और स्वस्थ रहते हैं। इससे मसूड़ों के दर्द को भी कम किया जा सकता है।
अक्सर हमारे गलत खानपान और मीठे के अधिक सेवन के कारण कई बार दांतों में तकलीफ हो सकती है। कई लोगों को ठंडा-गर्म खाने के बाद दांत में झनझनाहट और दर्द महसूस होता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप अदरक और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके दांत नैचुरली सफेद और खूबसूरत नजर आते हैं। दरअसल अदरक और नमक में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीइंफ्लेमेटरी, विटामिन सी, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को सफेद बनाने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल आप कई तरीके से कर सकते हैं। आप अदरक और नमक का पेस्ट अपने दांत पर लगा सकते हैं। इसके अलावा नमक और अदरक से बने जूस से कुल्ला भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। आइए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दांतों के लिए अदरक और नमक के फायदे
1. सांसों की बदबू को दूर करे
जब आप खाना खाने के बाद मुंह अच्छे से साफ नहीं करते हैं, तो थोड़ी देर बाद मुंह से बदबू आने लगती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आप अदरक और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल नमक और अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं और सांसों की बदबू दूर करने में सहायक साबित हो सकता है।
2. दांतों के दर्द में
दांतों का दर्द दूर करने के लिए आप अदरक और नमक के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांत और मसूड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है। दरअसल नमक और अदरक के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण काफी कारगर हो सकते हैं। आप कुछ देर दांतों पर अदरक और नमक का पेस्ट लगाकर छोड़ सकते हैं।
3. दांतों को बनाए मजबूत
दांतों को मजबूत बनाने के लिए भी आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें पाए जाने वाले कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी आपके दांतों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। साथ ही इनमैल की परत को खराब होने से रोकते हैं। इससे दांतों के बीच का गैप भी कम हो सकता है। इसके लिए आप अदरक और नमक से अपने दांतों को साफ कर सकते हैं।
4. दांतों को पीलापन दूर करे
दांतों का पीलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। उचित ढंग से दांतों को साफ न करने के कारण दांतों पर गंदगी की परत जमती जाती है। ऐसे में आपके दांतों में कीटाणु और बैक्टीरिया लग सकते हैं। इसके लिए आप अदरक, नमक और शहद से दांतों को साफ कर सकते हैं।
5. दांतों के इंफेक्शन से
अगर आपको दांतों में इंफेक्शन और दर्द की समस्या रहती है, तो आप एक गिलास पानी में नमक और अदरक पेस्ट मिलाकर कुल्ला कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |