healthplanet.net

Posted on

8 सप्ताह का मतलब कितने महीने होता है?
आठवें सप्‍ताह के साथ आपकी प्रेगनेंसी का दूसरा महीना खत्‍म हो जाएगा। इस समय आपका शिशु छह सप्‍ताह हो गया है। इस सप्‍ताह मां और शिशु को कई तरह के बदलावों से गुजरना होगा। आपकी प्रेगनेंसी का दूसरा महीना खत्‍म होने वाला है।

आठ सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
इस सप्ताह आपके शिशु का भ्रूणीय चरण समाप्त होता है, जो कि मनुष्य विकास का शुरुआती समय होता है। अब आपका शिशु करीब 1.6 सेंमी. (0.6 इंच) लंबा और लगभग एक राजमा के माप का हो गया है। उसकी मुखाकृति अब धीरे-धीरे अधिक स्पष्ट होती जा रही है, क्योंकि उसका ऊपरी जबड़ा और नाक अब आकार लेने लगे हैं।

आपके शिशु के मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाएं तंत्रिकीय मार्ग बनाने के लिए बाहर निकलने लगी हैं। गंध चेतना के लिए मस्तिष्क का जो हिस्सा जिम्मेदार होता है, वह भी अब आकार ले रहा होता है।

इस सप्ताह भी आपके शिशु के शरीर के साथ काफी कुछ घट रहा होता है। उसकी बाजुएं इतनी लंबी हो चुकी होती हैं, कि उसके हाथ अब छाती तक पहुंचने लगते हैं। उसकी टांगें भी अब लंबी हो रही होती हैं। हालांकि, उसके टखने, जांघे, घुटनों और पैरों की उंगलियां अभी इतनी स्पष्ट नहीं होतीं। उसकी भ्रूणीय पूंछ लगभग गायब हो चुकी होती है, और यह जिस जगह थी वह स्थान शिशु की पूंछ-अस्थि (कोक्सीक्स) बनेगा।

गर्भावस्था के आठवें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

आपका शरीर शिशु को विकसित होने में मदद करने का शानदार काम कर रहा है, मगर बढ़े रक्त प्रवाह, गर्भावस्था के हॉर्मोनों और बढ़ते गर्भाशय की वजह से आपको वेरीकोज वेन्स होने का खतरा रहता है। ऐसा तब होता है, जब आपकी नसों के कमजोर हिस्सो में खून इकट्ठा हो जाता है, जिससे वे त्वचा के अंदर उभरे हुए दिखते हैं। इसके लक्षण अक्सर गर्भावस्था की पहली तिमाही में दिखाई देना शुरु हो जाते हैं।

वेरीकोज वेन्स के आपकी टांगों में उभरने की संभावना अधिक होती है, हालांकि संभव है कि ये आपके गुदा क्षेत्र (बवासीर) या जननांग (वलवल वेरीकोज वेन्स) के आसपास हो जाए। वेरीकोज वेन्स की वजह से कोई गंभीर समस्या होने की संभावना कम होती है। मगर, आपको अपने पहले अप्वाइंटमेंट के दौरान डॉक्टर को इस बारे में बताना चाहिए, या फिर यदि आपको वेरीकोज वेन्स से असहजता हो रही है, तो आप इससे पहले भी डॉक्टर को दिखा सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info