Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
50 की उम्र के बाद वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए अपनाएं ये डाइट :-
50 से अधिक उम्र के लोग फॉलो करें ये डाइट-
1. सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता में फाइबर की मात्रा अधिक लेने की कोशिश करें ताकि आपने दिनभर जिन चीजों का भी सेवन किया है। उसे आसानी से पचाया जा सके। इसके लिए आप इस तरह की डाइट फॉलो कर सकते हैं।
1. आप सुबह के नाश्ते में आप साबुत अनाज से बनी खिचड़ी या दलिया को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप मौसमी सब्जियां ले सकते हैं।
2. इसके अलावा आप ओट्स, मल्टीग्रेन से बना चिला और दाल अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
3. अगर आपको हल्का डाइट रखने की इच्छा है, तो सुबह के समय आप भिगोएं हुए नट्स, स्मूदी और सलाद खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप नट्स में अंजीर, खजूर और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स को शामिल न करें क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है और ये डायबिटीज और अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
2. दोपहर का खाना
1. गर्मियों के दिनों में आप मिड मार्निंग में आप हल्का चने का सत्तू या छाछ ले सकते हैं।
2. आप फ्रूट्स भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इनसे बने जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
3. आप फ्रूट्स, छाछ और सूप के कुछ देर बाद रोटी, सब्जी और दाल का सेवन कर सकते हैं।
4. अगर आपको नानवेज पसंद है, तो आप 100 गाम चिकन और सलाद भी खा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन सबमें तेल का अधिक इस्तेमाल न हो।
3. शाम का स्नैक्स
1. शाम के स्नैक्स में ज्यादातर लोग चाय के साथ कुछ चटपटा खाना चाहते हैं। ऐसे में आप दूध वाली चाय पी सकते हैं लेकिन इसमें चीनी की मात्रा बेहद सीमित रखें।
2. शाम के नाश्ते में आप काले चना की चाट, मूंग की उबालकर या भिगोकर उसकी चाट बना सकते हैं।
3. इसके अलावा आप शाम में ब्लैक टी या ग्रीन टी भी ले सकते हैं। इससे चर्बी को हेल्दी तरीके से घटाने में मदद मिलती है।
4. रात का खाना
1. रात के खाने को बेहद हल्का और प्रोटीन से भरा रखें ताकि आपकी बॉडी में पोषक तत्वों की कमी न हो।
2. इसके लिए आप रात में सब्जी, रोटी, दाल का सेवन कर सकते हैं।
3. आप चाहे तो पनीर सलाद, चिकन सलाद या सोयाबीन मिक्स सलाद भी खा सकते हैं।
4. इसके अलावा आप दलिया या खिचड़ी भी खा सकते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1. कई लोग डाइट पर तो फोकस करते हैं लेकिन एक्सरसाइज करना जरूरी नहीं समझते हैं। दरअसल एक्सरसाइज करने से आपके पेट की चर्बी जल्दी और सही ढंग से कम हो सकती है। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको बॉडी के जिस पार्ट को टोन करना है, उससे संबंधित एक्सरसाइज जरूर करें लेकिन ज्यादा हैवी वेट न उठाएं।
2. इसके अलावा दिनभर में खूब पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और आप पूरे दिन भरा हुआ महसूस करें।
3. खाने को खूब चबाकर खाने की कोशिश करें। दरअसल हमारे शरीर को खाना खाने के दौरान 20 मिनट बाद पेट भरे या न भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में अगर आप बहुत तेजी से खाना खाते है, तो शायद बहुत अधिक खा लेंगे।
4. खाना खाने से पहले सलाद का सेवन जरूर करें ताकि आप बहुत अधिक खाना न खाएं और आपका पेट भी भरा हुआ रहे।
| --------------------------- | --------------------------- |