Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
छोटे बच्चों की त्वचा बहुत सॉफ्ट और नाजुक होती है, इसलिए उनकी त्वचा के लिए हम अपने अनुसार कुछ भी उठाकर उपयोग नहीं कर सकते। शिशुओं की त्वचा पर एक गलत प्रोडक्ट का उपयोग करने से उन्हें रैशेज, इरिटेशन, त्वचा में पपड़ी जमना और त्वचा ड्राई होने की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बेबी प्रोडक्ट खरीदते समय आपको पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। बेबी की स्किन को सुरक्षित रखने के लिए आप जिन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैस्टर ऑयल भी उनमें से एक है ।
कैस्टर ऑयल बच्चों में त्वचा की कई सारी परेशानियों व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को ठीक कर सकता है। इसका उपयोग कई वर्षों से हो रहा है। पर चूंकि हम छोटे बच्चों की त्वचा के बारे में बात कर रहे हैं इसलिए हम जानते हैं कि आपको इससे संबंधित कई सवाल व शंकाएं होंगी। इसीलिए यहाँ हम आपके सभी सवालों के जवाब लेकर ही आए हैं। कैस्टर ऑयल के गुणों और शिशुओं व बच्चों के बालों, त्वचा एवं शरीर में इसका उपयोग कैसे किया जाता है, ये सब जानने के लिए आगे पढ़ें। स्वाभाविक रूप से बच्चे के लिए इस तेल का उपयोग करने से पहले आपको इससे संबंधित सावधानियों के बारे में भी जान लेना चाहिए। हालांकि अपने बेबी के लिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
कैस्टर ऑयल के गुण
कैस्टर ऑयल को रिसिनोलिन को एक्सट्रैक्ट करके निकाला जाता है जो कैस्टर के पौधे के बीज में पाया जाता है। इन बीज में 60% तक वेजिटेबल ऑयल होता है। कैस्टर के पौधे में रिसिन प्रोटीन होता है और यह जहरीला होता है। बीज से कैस्टर ऑयल को सिर्फ प्रोसेसिंग की मदद से ही निकाला जा सकता है।
कैस्टर ऑयल का मुख्य रंग पीला है। इसे कई चिकित्सीय उपायों के लिए उपयोग किया जाता है। कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड बहुत ज्यादा होता है। इसमें एक प्रकार का फैटी एसिड मुख्य रूप से पाया जाता है और वह है रिसिनोलिक एसिड। कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड इसे बहुत ज्यादा फायदेमंद बनाता है और इसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-फंगल गुण और एंटी बैक्टीरियल गुण प्रदान करता है।
क्या छोटे बच्चों के लिए कैस्टर ऑयल सही है?
कैस्टर ऑयल छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसका उपयोग करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि यह बहुत जरूरी है कि बच्चों के लिए इसका उपयोग करते समय कुछ सावधानियां बरती जाएं। कैस्टर ऑयल का सही उपयोग करने से बच्चे की त्वचा को काफी आराम मिलता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ठीक हो जाती हैं पर आपको इसका उपयोग पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। बच्चे की सेंसिटिव और फटी हुई त्वचा पर इस तेल का उपयोग करते समय ज्यादा सावधानी बरतना जरूरी है।
छोटे बच्चों के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे
छोटे बच्चों के लिए कैस्टर ऑयल का उपयोग करने के कुछ तरीके निम्नलिखित हैं, आइए जानें;
कैस्टर ऑयल से छोटे बच्चों की ड्राई स्किन ठीक हो जाती है। यह बेहतरीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है और इससे त्वचा सौम्य और मुलायम रहती है।
कैस्टर ऑयल से छोटे बच्चों की त्वचा में मौजूद दाग या धब्बे भी आसानी से ठीक हो सकते हैं। प्रभावी जगह पर आप इसे हल्का गुनगुना करके लगाएं। हालांकि बच्चे की त्वचा पर लगाने से पहले इसका तापमान जरूर चेक कर लें।
कैस्टर ऑयल का उपयोग छोटे बच्चों की मालिश के लिए किया जाता है। इसका उपयोग उनकी संवेदनशील जगहों पर भी किया जा सकता है।
कैस्टर ऑयल का एक सबसे बेहतरीन फायदा यही है कि इससे बच्चे के बाल बढ़ते हैं। बच्चे के सिर में कैस्टर ऑयल लगाने से सिर में मौजूद ड्राई स्पॉट्स कम हो जाते हैं और बालों को नई चमक मिलती है। कैस्टर ऑयल बालों की जड़ों को मजबूत करता है।
कैस्टर ऑयल से कोलिक में भी आराम मिलता है। आप एक पॉट गर्म करके उसके अंदर कैस्टर ऑयल रखें। इस ऑयल को आप दाहिने तरफ से गोलाई में या क्लॉकवाइज दिशा में लगाएं और इस बात का भी ध्यान रखें कि यह बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
कैस्टर ऑयल से मालिश बहुत अच्छी होती है और यह मसल्स के दर्द में आराम पहुँचाता है। मालिश करने से पहले तेल को एक प्लाटिक में रैप कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा प्लास्टिक से न खेलें क्योंकि इससे चोकिंग की समस्या हो सकती है।
बच्चों को डायपर रैशेज होना आम है। यदि आपके पास बच्चे के लिए डायपर रैश क्रीम नहीं है तो चिंता न करें। आप प्रभावी जगह पर कैस्टर ऑयल कर भी उपयोग कर सकती हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
बच्चे की त्वचा पर कैस्टर ऑयल लगाने से उसे सनबर्न नहीं होता है। इस तेल का उपयोग एक्जिमा को ठीक करने के लिए भी किया जाता है जो बच्चों में एक आम समस्या है।
| --------------------------- | --------------------------- |